फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Consumers angry over not getting oil and sugar at ration depot

Gurugram News: राशन डिपो पर तेल और चीनी नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में रोष

Wed, 27 Nov 2024 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Consumers angry over not getting oil and sugar at ration depot
माह के अंतिम सप्ताह में भी डिपो पर नहीं पहुंची तेल और चीनी की खेप
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। शहर में नवंबर महीना समाप्त होने को है, लेकिन डिपो धारकों के पास चीनी और तेल की खेप नहीं पहुंची है। इससे पात्र राशन उपभोक्ताओं को तेल और चीनी नहीं मिल पा रही है। इसलिए उपभोक्ताओं में अधिकारियों के प्रति भारी रोष है। प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह तक राशन की खेप डिपो धारकों के पास आ जाती है जो धीरे-धीरे सभी उपभोक्ताओं को सप्लाई करते हैं, लेकिन इस माह अभी तक वितरण नहीं हुआ है।
उपभोक्ता लगातार डिपो धारकों के चक्कर काट रहे हैं। जबकि खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर रणवीर सिंह तंवर का कहना है कि चीनी आ चुकी है, कुछ डिपोधारकों ने चीनी नहीं उठाई है। शहर के सभी डिपो धारकों को चीनी उठाने और बांटने के लिए बोल दिया गया है। रणवीर सिंह का कहना है कि इस महीने प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को 3 किलो बाजरा और 2 किलो गेहूं सरकार द्वारा निशुल्क दिया गया है। इसके अलावा पात्र परिवार को एक किलोग्राम चीनी दी जा रही है। सरकारी दर 13.50 रुपये प्रति किलोग्राम के डिपो धारक को देना होता है। तेल के ट्रांसपोर्टेशन का टेंडर नहीं होने के कारण तेल डिपो पर नहीं पहुंच पाया है जल्द ही तेल को डिपो पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ समय पर लें। उन्होंने कह कि कोई भी डिपो धारक उपभोक्ता से अधिक पैसे ले या वजन कम तोले तो वह कार्यालय में उनसे संपर्क कर सकते हैं। ऐसे डिपो धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
चक्कर काटने को है विवश
मुकेश कुमार, विक्की, धर्मेंद्र, नीरज सहित दर्जन भर अन्य उपभोक्ताओं का कहना है कि नवंबर माह समाप्ति की ओर है। लेकिन, राशन डिपो पर तेल और चीनी नहीं आई है। इस कारण उपभोक्ताओं को लगातार डिपो पर चक्कर काटने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed