फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Constructions demolished in nine illegal colonies

Gurugram News: नौ अवैध काॅलोनियों में निर्माण ध्वस्त किए

Thu, 20 Jun 2024 04:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Constructions demolished in nine illegal colonies
गांव फर्रुखनगर, खुर्रमपुर और मुबारिकपुर में प्रवर्तन शाखा की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा की ओर से गांव फर्रुखनगर, खुर्रमपुर और मुबारिकपुर में नौ अवैध कॉलोनियों में बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।
डीटीपी मनीष यादव ने बताया कि गांव फर्रुखनगर की राजस्व संपदा में लगभग 24 एकड़ क्षेत्रफल में बनी सात अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की गई। इसमें 43 डीपीसी, एक सर्विस स्टेशन, एक मकान और प्रीकास्ट सीमेंट की चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद गांव खुर्रमपुर की राजस्व संपदा में लगभग 3.5 एकड़ क्षेत्रफल में बनी एक अवैध कॉलोनी में 6 डीपीसी को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

मनीष ने बताया क मुबारिकपुर गांव की राजस्व संपदा में लगभग दो एकड़ क्षेत्रफल में बनी अवैध कॉलोनी में 12 डीपीसी को ध्वस्त किया गया। उन्होंने कहा कि लोग अपनी मेहनत की कमाई को ऐसी अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें और जमीन या प्लॉट खरीदने से पहले किसी भी जांच के लिए डीटीपी कार्यालय से संपर्क करें। इस मौके पर दिनेश सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। डीटीपी टीम में पुनीत, नवीन, विक्रम व सोनू समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed