फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Construction work of three km drain is expedited to end waterlogging.

Gurugram News: जलभराव खत्म करने के लिए तीन किमी नाले का निर्माण कार्य तेज

Sat, 23 May 2026 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Construction work of three km drain is expedited to end waterlogging.
जीएमडीए नौरंगपुर-रामपुरा रोड पर बनवा रहा नाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने मानेसर क्षेत्र में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। नौरंगपुर से लेकर रामपुरा तक करीब तीन किलोमीटर लंबा स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज (नाला) बनाया जा रहा है। इस परियोजना पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।



यह सड़क रामपुरा से नौरंगपुर और तावडू को जोड़ती है जिस पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन चलते हैं लेकिन मानसून के समय यहां पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार जलभराव के कारण यातायात भी बाधित हो जाता है। इसके अलावा सड़क की हालत पहले से ही जर्जर होने के कारण समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


जीएमडीए द्वारा बनाए जा रहे इस नए नाले से बारिश का पानी आसानी से निकलेगा और सड़क पर जलभराव की स्थिति खत्म होगी। इससे न सिर्फ वाहन चालकों को राहत मिलेगी, बल्कि यातायात भी पहले से ज्यादा सुचारू रहेगा। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस योजना का फायदा आसपास के गांवों को भी मिलेगा। बारिश का पानी गांवों में जमा नहीं होगा और जलभराव की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल बारिश के दौरान इस रोड पर काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब नाले के निर्माण से हालात सुधरने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना का काम तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आगामी मानसून से पहले लोगों को राहत मिल सके।


---------------



नाले का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बारिश के पानी से होने वाले जलभराव को रोकने के लिए यह काम किया जा रहा है। सड़क के किनारे करीब तीन किलोमीटर लंबा नाला बनाया जा रहा है। - नवीन, जेई, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed