{"_id":"68861e9a59b3fd33a00093d8","slug":"construction-work-of-e-bus-depot-in-sector-48-is-40-complete-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63283-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-48 में ई-बस डिपो का निर्माण कार्य 40 फीसदी पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-48 में ई-बस डिपो का निर्माण कार्य 40 फीसदी पूरा
विज्ञापन
डिपो में 100 बसें पार्क होने की होगी क्षमता, चार्जिंग स्टेशन बनेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-48 स्थित ई-बस डिपो का 40 फीसदी निर्माण कार्य पूरा करा लिया है। डिपो में 100 बसें पार्क हो सकेंगी। यहां से सिटी बस सेवा के लिए बसों का संचालन किया जाएगा।
जीएमडीए के मोबिलिटी विंग के महाप्रबंधक कर्नल आरडी सिंघल ने बताया कि सेक्टर-48 में सिटी बस सेवा के लिए बस डिपो 7.5 एकड़ में बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डिपो में चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। ई-बस डिपो में 100 बसें पार्क होंगी। महाप्रबंधक ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि तय समय में कार्य पूरा कराने की योजना है। अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम को 200 ई-बसें मिलने वाली हैं।
शहर में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की ओर से सिटी बस सेवा का संचालन किया जाता है। जीएमडीए भविष्य में यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए सिटी बसों का व्यापक और मजबूत नेटवर्क स्थापित करने की योजना रखता है। इसमें नए रूट भी शामिल हैं। वर्तमान में जीएमसीबीएल की 150 बसें गुरुग्राम में चल रही हैं। पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत 200 इलेक्ट्रिक बसें आनी हैं। इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए बस डिपो को ई-फ्रेंडली डिपो में बदलने का प्रावधान भी है। सेक्टर-10 डिपो को इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन बनवाया गया है।
विज्ञापन
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो का निर्माण किया जाना है। इसी रूट पर सुभाष चौक के सेक्टर-48 का बस डिपो है। ऐसे में डिपो से मेट्रो के लिए भी फीडर बसें संचालित की जाएंगी। इसके लिए सेक्टर-दस और सेक्टर-48 में बस टर्मिनल निर्माण की योजना है। सेक्टर-दस में बस टर्मिनल की डीपीआर तैयार कराई जा रही है जबकि सेक्टर-48 में डिपो निर्माण के बाद बस टर्मिनल बनेगा।