{"_id":"6af48779c829788dda0ae5c9","slug":"construction-work-at-night-will-also-be-under-scrutiny-pollution-board-begins-monitoring-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107068-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रात में निर्माण करने वालों पर भी रहेगी नजर, प्रदूषण बोर्ड ने शुरू की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रात में निर्माण करने वालों पर भी रहेगी नजर, प्रदूषण बोर्ड ने शुरू की निगरानी
विज्ञापन
गुरुग्राम में प्रदूषण रोकने के लिए रात में भी होगी जांच, नियमों का पालन नहीं करने पर सील होंगी निर्माण साइटें
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए अब रात में भी निर्माण स्थलों और औद्योगिक इकाइयों की जांच की जाएगी। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिन के साथ रात में भी निगरानी शुरू कर दी है। इसका मुख्य कारण रात के समय चोरी-छिपे निर्माण कार्य करना और धूल रोकने के नियमों का पालन नहीं करना है। बोर्ड की उत्तर और दक्षिण क्षेत्र की टीमें अलग-अलग जगहों पर जाकर जांच कर रही हैं।
बोर्ड की दक्षिण टीम ने सेक्टर-78 के नौरंगपुर क्षेत्र में पाम मिडोज प्रोजेक्ट को नियमों का पालन नहीं करने पर सील कर दिया। जांच में निर्माण स्थल पर धूल रोकने के उचित इंतजाम नहीं मिले। वहीं उत्तर टीम ने उद्योग विहार में अवैध रूप से चल रहे एक डीजी सेट को भी सील किया है।
इसके अलावा सूरत नगर स्थित ए वन डाइंग और बजघेड़ा की श्री कृष्णा इंटरप्राइजेज नामक जींस डाइंग इकाइयों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
बोर्ड की टीम ने रात के समय आठ निर्माण साइटों का निरीक्षण भी किया। यहां धूल रोकने के इंतजामों की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार, गुरुग्राम में 500 वर्ग मीटर से बड़ी 922 निर्माण साइटें डस्ट पोर्टल पर दर्ज हैं। अब बिना पंजीकरण के चल रही साइटों की भी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
निर्माण स्थलों पर पानी का छिड़काव, ग्रीन नेट और धूल रोकने के दूसरे इंतजाम करना जरूरी है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ नोटिस और सील करने जैसी कार्रवाई जारी रहेगी। -हरीश शर्मा, क्षेत्रिय अधिकारी, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गुरुग्राम