फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Construction of U-turn will provide relief from traffic jam at Mahavir Chowk

Gurugram News: यू-टर्न बनने से महावीर चौक पर जाम से मिलेगी राहत

Sun, 14 Jul 2024 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Construction of U-turn will provide relief from traffic jam at Mahavir Chowk
सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर होंगे काम, जीएमडीए ने टेंडर किया जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण महावीर चौक पर जाम की समस्या का समाधान निकालने के लिए कई कदम उठा रहा है। इसके तहत चौक के आसपास की सड़कों को चौड़ा करने, यू-टर्न और फुटपाथ बनाया जाएगा। करीब 1.41 करोड़ रुपये से होने वाले इस कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। वाॅकवे बनाने का काम पहले से चल रहा है।
पुराने शहर में बस स्टैंड के पास महावीर चौक यातायात की नजर से सबसे व्यस्त चौक है। ऐसे में प्रशासन इसे जाम मुक्त करने के लिए प्रयास कर रहा है। इसके तहत बस स्टैंड की ओर अंडरपास का निर्माण हो चुका है। अब चौक के चारों ओर एलिवेटेड वॉक-वे बनाया जा रहा है। प्रदेश का पहला एलिवेटेड वॉक-वे 317 मीटर लंबा होगा। इस पर जीएमडीए 24 करोड़ खर्च कर रहा है। महावीर चौक पर अंडरपास के साथ सरफेस रोड और वॉक-वे के निर्माण की जिम्मेदारी जीएमडीए ने पीडब्ल्यूडी को सौंपी है। योजना के अनुसार यह पहला ऐसा वॉक-वे होगा, जिसमें लोगों को पैदल नहीं चलना होगा। इसमें तीन ओर लिफ्ट जबकि एक तरफ स्वचालित सीढि़यां होंगी। पांचवें किनारे पर लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ी का प्रावधान किया गया है। इसका एक रास्ता बस अड्डा रोड, एक ओल्ड दिल्ली रोड, एमजी रोड, पुलिस लाइंस गेट व पुलिस लाइंस गेट के सामने पीएनबी बैंक के पास होगा। पीएनबी बैंक और पुलिस लाइन की तरफ लिफ्ट और स्वचालित सीढि़यां लगेंगी। दूसर वॉके पर हरियाली का इंतजाम होगा।
विज्ञापन

सदर बाजार से आने वाले वाहनों के लिए यूटर्न

सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में महावीर चौक पर लगने वाले जाम और अतिक्रमण पर चर्चा हुई थी। इसमें चौक पर सदर बाजार की ओर से वाहनों के लिए स्थाई रूप से यू-टर्न बनाने के लिए कहा गया था। इसके अलावा चौक के चारों ओर सड़क को चौड़ा करने और फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा। कमेटी का मानना है कि अभी सड़क पर अतिक्रमण होने से चौक पर हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। योजना के अनुसार चौक की सड़कों से अतिक्रमण हटाकर फुटपाथ का निर्माण छह माह में कराया जाएगा। जीएमडीए का मानना है कि चौक के चारों ओर फुटपाथ और सड़क को चौड़ा होने से यातायात नियंत्रण में मदद मिलेगी। उनका कहना है कि सदर बाजार से सिविल अस्पताल जाने वाले वाहनों के लिए स्थाई रूप से यूटर्न बनाया जाएगा। अंडरपास के पास बस स्टैंड का गेट होने से यातायात प्रभावित होता है, ऐसे में गेट को आगे बनाने की योजना है। महावीर चौक पर पुलिस लाइंस के गेट को भी पीछे किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-

चौक पर यूटर्न बनाने, सड़क चौड़ा करने और फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा। 1.41 करोड़ से होने वाले इस कार्य का टेंडर जारी कर दिया गया है। - कर्नल आरडी सिंघल, महाप्रबंधक मोबिलिटी डिवीजन जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed