फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Construction of parking facility becomes a problem.

Gurugram News: पार्किंग का निर्माण बना परेशानी

Wed, 24 Jun 2026 04:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
Construction of parking facility becomes a problem.
बादशाहपुर। सेक्टर-56 हुडा मार्केट में चल रहे पार्किंग निर्माण कार्य ने मार्केट में आने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। निर्माण कार्य के दौरान निकाला गया मलबा पार्क के पास खाली जमीन पर खुले में डाल दिया गया है। इससे आसपास का क्षेत्र धूल और गंदगी भरा नजर आ रहा है। मार्केट में मौजूद दुकानदारों का कहना है कि जिम्मेदार विभागों की लापरवाही के कारण लोगों को रोजाना असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार, निर्माण स्थल के आसपास न तो नियमित सफाई की व्यवस्था की जा रही है और न ही धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। दुकानदार श्याम सुंदर का कहना है कि दिनभर उड़ती धूल के कारण बाजार आने वाले लोगों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। मुकेश प्रधान ने बताया कि धूल के कारण सांस संबंधी परेशानी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं होने की आशंका बनी रहती है। विशु ने बताया क्षेत्र की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। वहीं, निर्माण सामग्री फैली होने के कारण वाहनों की आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। अभिमन्यु का कहना है की बाजार में आने वाले लोगों को पार्किंग और रास्ते दोनों जगह कठिनाई झेलनी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed