फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Considering the robbery accused as a minor, order for hearing in JJ court was given.

Gurugram News: लूट के आरोपी को नाबालिग मान कर जेजे कोर्ट में सुनवाई का दिया आदेश

Wed, 06 Dec 2023 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Considering the robbery accused as a minor, order for hearing in JJ court was given.
सात अक्तूबर को सवारी लूटने के आरोपी को बालिग मानकर पुलिस ने भेजा था जेल,
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सवारी के रूप में बैठाकर लूटने के नाबालिग आरोपी को पुलिस ने बालिग बता कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने जांच के बाद उसे जेल भेज दिया और अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। परिजनों की गुहार पर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र की अदालत ने उसे नाबालिग माने हुए जेजे कोर्ट में सुनवाई का आदेश दिया है।

सेक्टर 29 थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक ने अपने दोस्त के साथ मिल कर सवारी को लूट लिया था। वारदात के चार दिन बाद सेक्टर 29 थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया था। उसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा फरार है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया और वह भोंडसी जेल में है। पुलिस की ओर से अदालत में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। परिजनों की ओर से अदालत में गुहार लगाई गई कि आरोपी नाबालिग है। सुनवाई के बाद अदालत की ओर से दिए आदेश में अब मुकदमा जेजे कोर्ट में सुना जाएगा। जबकि लूट के दूसरे आरोपी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगा रखी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed