{"_id":"66848b4bcd7890d1aa01e104","slug":"consensus-reached-on-construction-from-hero-honda-chowk-to-umang-bhardwaj-chowk-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-34054-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक के निर्माण पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक के निर्माण पर बनी सहमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, खेड़कीदौला टोल का मुद्दा भी उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर गुरुग्राम व रेवाड़ी जिले की विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की। राव इंद्रजीत ने गडकरी के सामने खेड़की दौला टोली का मुद्दा भी उठाया। जिस पर गडकरी ने कहा कि सेटेलाइट सिस्टम शुरू होने के बाद खेड़की दौला टोल स्वत: ही खत्म हो जाएगा। इस काम में दो महीने का समय और लगेगा। अब वाहन चालक जहां से हाईवे पर प्रवेश करेगा, वहां से उसकी एंट्री दर्ज होगी और निकास के समय किलोमीटर के हिसाब से ऑटोमेटिक टोल कट जाएगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर टोल कलेक्शन की नई प्रणाली लागू होगी। बैठक में हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक के निर्माण पर सहमति बनी है। यह रोड राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ही बनाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री हरियाणा के प्रिंसिपल सेक्रेटरी वी उमाशंकर व गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राव इंद्रजीत ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव वी उमाशंकर और उपायुक्त निशांत यादव की मौजूदगी में राष्ट्रीय राजमार्ग का मामला उठाया । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से है इस रोड को डिस्कोप करना कानूनन गलत है । नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने बताया कि इस रूट से मेट्रो भी गुजर रही है जिसके चलते तकनीकी अड़चनें आ रही हैं । बैठक में नेशनल हाईवे और हरियाणा के अधिकारियों के बीच सहमति बनी कि जहां जहां रोड को एलिवेटेड करने की आवश्यकता होगी वहां किया जाएगा और बाकी जगह रोड को छह लेन में विकसित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व हरियाणा सरकार के अधिकारी दोबारा जल्द बैठक करेंगे।
राव ने गडकरी के सामने बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण धीमी गति से होने का मामला भी रखा। यहां लोगों को भारी परेशानी हो रही है। गडकरी ने एनएचएआई के अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अगर निर्माण एजेंसी कहीं लापरवाही कर रही है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाए।
विज्ञापन
नेशनल मंडेला रोड से फरीदाबाद रोड को जोड़ने पर चर्चा
दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के गुरुग्राम दिल्ली बॉर्डर पर जाम के दबाव को कम करने के लिए वसंतकुंज के नेशनल मंडेला रोड से फरीदाबाद रोड को जोड़ने के लिए नया रोड बनाने पर भी बैठक में चर्चा की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस रोड को बनाने पर सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। राव इंद्रजीत ने अधिकारियों से कहा कि वे पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए इस रोड के निर्माण की तकनीक को बनाए। बैठक में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के सचिव व एनएचएआई के चेयरमैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।