{"_id":"68d592171050ab8331029134","slug":"congress-workers-stage-protest-in-nuh-over-vote-theft-issue-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106616-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेसियों ने नूंह में किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेसियों ने नूंह में किया विरोध प्रदर्शन
सार
नूंह में जिला कांग्रेस कमेटी ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर फरेब का आरोप लगाते हुए आंदोलन जारी रखने की घोषणा की। इस प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विस्तार
कहा-जब तक इस सरकार का पतन नहीं होगा, कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह में जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से वोट चोरी के मुद्दे पर शहर में विरोध-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहीदा खान की अध्यक्षता में आयोजित विरोध प्रदर्शन में विधायक आफताब अहमद, पीसीसी सदस्य महताब अहमद व अन्य कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जिला अध्यक्ष शहीदा खान ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार झूठ और फरेब पर टिकी है। जब तक इस सरकार का पतन नहीं होगा, कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने राहुल गांधी का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र की सरकार वोट चोरी के सहारे बनी है। यह मार्च लोकतंत्र की रक्षा और वोट चोरी के खिलाफ जागरूकता का संदेश देकर संपन्न हुआ।
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि हरियाणा में हमारी पार्टी की लहर होने के बाद भी भाजपा गलत तरीके अपना कर सत्ता में आई। कुछ मामले अदालत में हैं, जिनके निर्णय आने के बाद सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी। आफ़ताब अहमद ने कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं से वोट चोर-गद्दी छोड़ तथा जन हस्ताक्षर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विरोध प्रदर्शन में हाजी अख्तर पुन्हाना, आमिल चैयरमैन ब्लॉक समिति, मुबारिक मलिक, शाहीन शम्स, मदन तंवर पार्षद, साहिद पतरिया, महेंद्र आकेड़ा, चौ. सपात मेवली, पहलू सरपंच कंवरसीका, साजिद सरपंच रेवासन, अंजुम पार्षद बसई, हाजी जानू पूर्व सरपंच दिहाना, नईम इकबाल, इमरान सरपंच फिरोजपुर नमक, शोराब सरपंच मालब, सल्ली घासेड़ा, वल्ली पार्षद घासेड़ा, अहमद चैयरमैन अलावलपुर, वहीद सलम्बा, जक्की सलम्बा, सखावत बसई, संजय सरपंच बैंसी, मकसूद अड़बर, अब्बास जयसिंहपुर, महमूद सरपंच सालाहेडी, सिराजुद्दीन, इक्का नूह, नसीम, शमीम चंदैनी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।