{"_id":"5f1c60ec8ebc3e63c45c2a05","slug":"congress-secretary-priyanka-gandhi-gurgaon-news-noi525722951","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का अब रोजाना गुरुग्राम आना जाना रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का अब रोजाना गुरुग्राम आना जाना रहेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का अब रोजाना गुरुग्राम आना जाना रहेगा। वह दो दिन से गुरुग्राम आ रही है। उन्होंने सरकारी बंगला खाली करने की अवधि से पहले ही गुरुग्राम में रहना शुरू कर दिया है। उन्होंने सेक्टर-42 में स्थित डीएलएफ की अरालियाज सोसाइटी में रहना शुरू किया है।
प्रियंका गांधी शुक्रवार को देर रात परिवार समेत गुरुग्राम आई थी और शनिवार की सुबह वह अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ दिल्ली गई थी। दिल्ली में पार्टी कार्यालय में कामकाज निपटाने के अलावा अपनी मां कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी व भाई राहुल गांधी से मिलने के बाद शाम को गुरुग्राम आ गई। उन्होंने यहां शुरू करने के कारण स्थानीय पुलिस ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था अपने हाथ में ले ली। यहां हरियाणा पुलिस के कई जवान तैनात कर दिए गए है।
प्रियंका गांधी ने सोसाइटी में एक मकान किराए पर लिया है। दरअसल उन्हें सुरक्षा कारणों से नई दिल्ली इलाके में सरकारी बंगला मिला हुआ था, लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा में लगी एसपीजी हटाने के साथ-साथ सरकारी बंगला भी खाली करने का नोटिस दे दिया। उन्हें 31 जुलाई तक सरकारी बंगला खाली करना है। इस कारण प्रियंका गांधी ने नई दिल्ली में एक मकान किराए पर लिया, लेकिन अभी उनमें मरम्मत का काम चल रहा है। उसकी मरम्मत पूरी होने तक वह परिवार समेत गुरुग्राम में रहेगी।