नूंह हिंसा: कांग्रेस विधायक मम्मन खान को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा; इंटरनेट किया बंद
नूंह जिला अदालत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई, जहां मम्मन खान को आज पेश किया जाएगा। मामन खान को गुरुवार देर रात को राजस्थान से गिरफ्तार कर किया गया था।
विस्तार
नूंह हिंसा की साजिश रचने के आरोप में हरियाणा पुलिस ने फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को गुरुवार देर रात को राजस्थान से गिरफ्तार कर किया गया था। एडीजीपी ममता सिंह ने बताया कि हरियाणा कांग्रेस विधायक मम्मन खान को राज्य पुलिस ने नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार किया। हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में आज सुबह 10 बजे से 16 सितंबर को रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
हरियाणा कांग्रेस विधायक मम्मन खान को राज्य पुलिस ने नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार किया: एडीजीपी ममता सिंह
नूंह जिला अदालत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई, जहां मम्मन खान को आज पेश किया जाएगा। pic.twitter.com/Yroxx4ryRg— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2023विज्ञापन
अप्रिय घटना ना हो इसलिए हमने धारा 144 लागू की है। हमने इंटरनेट भी बंद करने के आदेश दिए हैं। हमने लोगों से अपील की है कि वे जुमा की नमाज़ घर में करें। जैसे स्थिति सामान्य होगी हम सामान्य स्थिति की ओर आने लगेंगे: धीरेंद्र खड़गता, DC, नूंह pic.twitter.com/IkmfOVQqnJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2023
नूंह के एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने कहा कि अब तक 60 FIR दर्ज की हैं और 330 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया से हिंसा भड़काने को लेकर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज़ हुए हैं और पांच लोग गरिफ्तार हुए हैं। जांच में पाया गया है कि कुछ यूट्यूब और टेलीग्रम चैनल ऐसे हैं जिनका कनेक्शन सीमा पार (पाकिस्तान) से है। इनका किसी भी अप्रीय घटना में हिंसा भड़काने का काम होता है।
अब तक 60 FIR दर्ज़ की हैं और 330 लोगों को गिरफ्तार किया है... सोशल मीडिया से हिंसा भड़काने को लेकर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज़ हुए हैं और 5 लोग गरिफ्तार हुए हैं... जांच में पाया गया है कि कुछ यूट्यूब और टेलीग्रम चैनल ऐसे हैं जिनका कनेक्शन सीमा पार (पाकिस्तान) से है। इनका किसी… pic.twitter.com/ywYA7AUfmC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2023
हरियाणा सरकार ने गुरुवार को ही हाईकोर्ट में बताया कि 31 जुलाई को नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में दर्ज एफआईआर में से एक में कांग्रेस विधायक मामन खान को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के पास मामन खान के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।
सबूतों का मूल्यांकन करने के बाद ही कांग्रेस विधायक खान को आरोपी बनाया गया है। राज्य सरकार के वकील ने यह रहस्योद्घाटन उस समय किया जब गुरुवार को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में खान की याचिका पर सुनवाई चल रही थी। मामन खान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ किसी किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से राहत की मांग की थी।