फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Congress leader Rohtash Khatana has filed his nomination from Sohna seat.

हरियाणा चुनाव में तीन बार मौका: कांग्रेस ने फिर रोहताश खटाना पर जताया भरोसा; सोहना सीट से भरा नामांकन

Thu, 12 Sep 2024 04:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/सोहना
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/सोहना Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 12 Sep 2024 04:39 PM IST
सार

सोहना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने रोहताश खटाना को टिकट देकर उम्मीदवार घोषित किया है। सोहना सीट से कांग्रेस पार्टी ने रोहतास खटाना को उम्मीदवार बनाया है और उन्होंने पर्चा भी भर दिया है।

विज्ञापन
Congress leader Rohtash Khatana has filed his nomination from Sohna seat.
कांग्रेस नेता रोहताश खटाना को टिकट मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोहना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने रोहताश खटाना को टिकट देकर उम्मीदवार घोषित किया है। उक्त सीट से टिकट हासिल करने के लिए उम्मीदवारों की लंबी फहरिस्त थी। जिसके चलते कांग्रेस हाईकमान को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। वहीं टिकट मिलने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार रोहताश खटाना ने निर्धारित समय पर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। 

विज्ञापन


सोहना क्षेत्र में कांग्रेस टिकट को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है। जिसको लेकर सोशल मीडिया व बाजारों में समर्थक अपने अपने नेताओं का बखान करके टिकट मिलने की बैठकर रहे थे। किंतु अंतिम समय तीन बार चुनाव लड़ चुके रोहताश खटाना ने बाजी मारकर टिकट हासिल करने में सफलता प्राप्त कर ली है। 

विज्ञापन

नामांकन किया दाखिल
नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन टिकट मिलने पर रोहताश खटाना ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। जिनके साथ काफी संख्या में समर्थक भी साथ थे। वहीं नामांकन के बाद कांग्रेसी उम्मीदवार रोहताश खटाना ने कहा कि वे चुनाव जीतने के बाद इलाके की कायापलट कर देंगे। क्षेत्र की जनता उनके साथ हैं। जिनके आशीर्वाद से वे चुनावी मैदान में उतरे हैं।

तीन बार लड़ चुके चुनाव
कांग्रेसी उम्मीदवार रोहताश खटाना सोहना विधानसभा क्षेत्र से तीन बार चुनाव लड़ कर अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। किंतु उनको जीत नसीब नहीं हो सकी है। 67 वर्षीय रोहताश करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। जिन्होंने अपना पहला चुनाव वर्ष 2009 में हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी की टिकट से लड़ा था। जबकि वर्ष 2014 में निर्दलीय चुनाव लड़कर अपनी किस्मत आजमाई थी। किन्तु उनको जीत नहीं मिल सकी थी। इसी प्रकार वर्ष 2019 में रोहताश ने जननायक जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था तथा भाजपा के संजय सिंह से चुनाव हारकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed