{"_id":"697a17f81cd1a35efd0be74e","slug":"congress-leader-rajesh-yadavs-illegal-warehouse-demolished-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-78311-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कांग्रेस नेता राजेश यादव के अवैध गोदाम को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कांग्रेस नेता राजेश यादव के अवैध गोदाम को तोड़ा
विज्ञापन
पिछले चार महीने में तीसरी बार नेता की इमारत पर की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कांग्रेस नेता राजेश यादव की बादशाहपुर स्थित गोदाम को तोड़ दिया गया है। इस पर पहले भी तोड़फोड़ की कार्रवाई गई थी। प्रशासन की तरफ से पिछले चार महीने में तीसरी बार उनकी किसी बिल्डिंग को गिराया गया है।
बुधवार को नगर निगम के दस्ता भारी पुलिस बल के साथ राजेश यादव के बादशाहपुर (सेक्टर-69) स्थित गोदाम को गिरा दिया। राजेश यादव ने सीधे तौर पर प्रदेश सरकार के एक ताकतवर मंत्री और एक अधिकारी पर द्वेषपूर्ण उनकी बिल्डिंगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में है और सुनवाई 9 अप्रैल को होनी है। इसके बावजूद बिना नोटिस कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई सिर्फ राजनीतिक रंजिश के तहत की जा रही है।
उन्होंने साफ कहा कि इस समय सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। बता दें कि राजेश यादव प्रदेश कांग्रेस इकाई में प्रवक्ता पैनल में रह चुके हैं और वे मुखर होकर समस्याएं उठाते हैं। साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ भी खुलकर बोलते हैं। पहले की कार्रवाई में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।