फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Confluence of Hindu Muslim unity seen in Brajmandal Jalabhishek Yatra

Gurugram News: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में दिखा हिंदू मुस्लिम एकता का संगम

Mon, 22 Jul 2024 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Confluence of Hindu Muslim unity seen in Brajmandal Jalabhishek Yatra
लोगों ने गत वर्ष यात्रा के दौरान मेवात के माथे पर लगे कलंक को मिटाने की कोशिश की
विज्ञापन




मुस्लिम समुदाय की तरफ से 20 जगहों पर यात्रा का फूल मालाओं व ठंडा पानी पिलाकर किया गया स्वागत



संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान एक बार फिर मेवात का सदियों पुराना हिंदू मुस्लिम एकता का संगम नजर आया। आज से 11 महीने 22 दिन पहले इसी यात्रा के दौरान गत वर्ष जो कलंक मेवात के माथे पर लगा था, उसे मिटाने के लिए मुस्लिम समुदाय ने शानदार पहल की। पिछले वर्ष 31 जुलाई को जिस जगह पर पथराव हुआ था, इस वर्ष उसी जगह पर यहां यात्रा में आए श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा देखी गई।
जिले में करीब 20 जगहों पर ब्रज मंडल यात्रा का मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा फूलों से स्वागत किया गया तथा उन्हें जलपान भी कराया। नूंह में यह शुरुआत मेवात विकास सभा के अध्यक्ष जाहिद हुसैन बाई ने अपने समर्थकों के साथ की। खास बात यह रही की इस बार नल्हड़ महादेव मंदिर पर भी मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे और उन्होंने प्रसाद ग्रहण करते हुए यात्रा में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इससे एक बार फिर हिंदू मुस्लिम साझी संस्कृति को बल मिला।
विज्ञापन

स्वागत की इस कड़ी में मेवली मोड व मेडिकल मोड़ पर जहां पिछली साल जलाभिषेक यात्रा के दौरान पत्थरबाजी हुई थी, वही, मेवात विकास मंच के अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी जाहिद हुसैन चेयरमैन ने फूल बरसाकर यात्रा में आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा जलपान कराया। जाहिद हुसैन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पिछले वर्ष मेवात में बरसों से चले आ रहे हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को कुछ शरारती तत्वों ने खराब करने की कोशिश की थी, लेकिन इस भाईचारे को कायम करने के लिए मेवात के मुस्लिम संगठनों ने यात्रा में आए श्रद्धालुओं का फूल माला पहनकर जगह-जगह पर पानी पिलाकर और उनको जलपान कराकर स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष जाहिद हुसैन ने कहा उनके अलावा जिले में नूहं, मालब सहित दर्जनभर स्थानों पर मेवात विकास मंच की तरफ से यात्रा का स्वागत किया गया है। इस दौरान मेवात विकास मंच के महासचिव आसिफ अली चन्देनी, नसीम लियाकत सरपंच बाई, साजिद सरपंच उन्टका, वहीद सरपंच मेवली, अजीज सरपंच छावा, एडवोकेट वसीम बाई, अशफाक नंबरदार, जाहुल मेवली, जमील, कासिम बिलाल, अनवर सहित दर्जन भर लोगो ने यात्रा में आये श्रद्धालुओं के स्वागत में फूल बरसाए और उन्हें माला पहनाकर गले लगाया और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को कायम रखने के लिए एक मिसाल पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed