{"_id":"697617b6b78c951460091a6d","slug":"concerns-over-mining-in-aravalli-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-78116-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अरावली में हो रहे खनन पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अरावली में हो रहे खनन पर की चर्चा
विज्ञापन
अरावली संरक्षण की मांग को लेकर 40 दिन की यात्रा पर निकले पर्यावरणविद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अरावली विरासत जन अभियान की अरावली संरक्षण यात्रा शुरू हो गई है। 24 से 26 जनवरी तक पर्यावरणविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं का समूह गुजरात में अरावली वाले विभिन्न हिस्सों में स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर रही है। इस यात्रा में शामिल नीलम अहलूवालिया ने बताया कि यह यात्रा 40 दिन तक चार राज्यों में चलेगी। शुरुआत गुजरात से की गई है।
अरावली के क्षेत्र में रहने वालों से अरावली में हो रहे खनन, उसके खत्म हो रही जैव विविधता पर चर्चा की जा रही है। इसके संरक्षण के उपाय किए जा रहे हैं। दिल्ली, गुरुग्राम और एनसीआर से इस दल ने शनिवार को अरावली पर्वतमाला से घिरे गुजरात के जिलों मेघराज, शामलजी, भिटोटला और सबरकाठा गांव में बैठक की। रविवार को भिटोला से दरवव, अंतरसुबा और खेडब्रह्मा में बैठक की गई है।
सोमवार को यह दल हड़ाड, अंबाजी, वीरमपुर, दाता और रतनपुर में बैठक करेगा। इसके बाद यह यात्रा राजस्थान के विभिन्न शहरों में जाएगी, फिर हरियाणा और अंत में यह दिल्ली में समाप्त होगी।