{"_id":"6a246c296f5d35a85f024c5b","slug":"computer-lab-attendants-will-protest-at-the-education-ministers-residence-on-june-11-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90527-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कंप्यूटर लैब अटेंडेंट 11 जून को शिक्षा मंत्री निवास पर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कंप्यूटर लैब अटेंडेंट 11 जून को शिक्षा मंत्री निवास पर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में 14 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कंप्यूटर लैब अटेंडेंट अपनी लंबित मांगों को लेकर 11 जून 2026 को शिक्षा मंत्री निवास स्थान पानीपत पर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। यूनियन नेता करमजीत संधू ने बताया कि कंप्यूटर लैब अटेंडेंट को वर्तमान में केवल 12 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता है, वह भी साढ़े 10 महीने का। गर्मी व सर्दी की छुट्टियों का वेतन काट लिया जाता है।
जिला गुरुग्राम प्रधान सुरेश सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से बनाए गए हरियाणा सर्विस सिक्योरिटी एक्ट के तहत कंप्यूटर लैब अटेंडेंट सेवा सुरक्षा के पात्र हैं, लेकिन सर्विस सिक्योरिटी पोर्टल पर तकनीकी समस्याओं और ओटीपी जारी न होने के कारण कई कर्मचारी आवेदन नहीं कर पाए। आवेदन की अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2026 निकल चुकी है।
यूनियन की मांग है कि पोर्टल पर आवेदन की तारीख बढ़ाई जाए, ओटीपी जारी कर सेवा सुरक्षा दी जाए, वेतन में बढ़ोतरी की जाए, छुट्टियों का वेतन दिया जाए और समय पर बजट जारी कर वेतन दिया जाए। मांगों के समाधान को लेकर प्रदेशभर के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट 11 जून को पानीपत में एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे।