फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Compressor explodes fire, AC mechanic dead

कंप्रेशर फटने से लगी आग, एसी मैकेनिक की मौत

Fri, 01 Apr 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Compressor explodes fire, AC mechanic dead
गुरुग्राम। पटौदी चौक के पास स्थित मनोहर नगर कॉलोनी में एसी का कंप्रेशर फटने से एक घर में आग लग गई। इस दौरान सो रहे एसी मैकेनिक की झुलसने से मौत हो गई। जिस समय घर में आग लगी, उस दौरान उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गई हुई थी। फायर स्टेशन भीमनगर की दो गाड़ियों ने आग पर काबू किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान संजय हसीजा (45) के रूप में हुई है। वह एसी व फ्रिज का मैकेनिक था। उसके घर में भी कुछ पुुराने एसी व फ्रिज मरम्मत के लिए रखे हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे एसी के कंप्रेशर में विस्फोट के बाद आग लग गई। पहली मंजिल पर मौजूद परिवार के सदस्यों में तब अफरातफरी मच गई, जब उन्होंने भूतल के कमरे से धुआं निकलते देखा। वह मदद के लिए दौड़े लेकिन धुएं के कारण वे कुछ नहीं कर सके। दो घंटे की मशक्कत के बाद उस कमरे का दरवाजा तोड़ा, जहां संजय सो रहा था और उसे मृत पाया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सुुधीर के अनुसार, दम घुटने से संजय की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पत्नी बोली-सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन आएगा
गुरुग्राम। मनोहर नगर की गली नंबर-दो के एक मकान में लगी आग की सूचना मृतक संजय की पत्नी सुनीता को स्कूल में जब मिली, तो वह स्कूल से सीधे घर पहुंची तो देखा कि दमकल कर्मी आग बुझा रहे थे। आग बूझने के बाद घर में जाने पर शव चारपाई के नीचे मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसके सामने ऐसा भी दिन आएगा। रोजाना की तरह वह अपने पति को चाय देकर बच्चों को लेकर ज्याति पार्क कालोनी के एक स्कूल गई। इसी स्कूल में उसका बेटा 11वीं व बेटी कक्षा छठी की छात्रा है। इसी स्कूल में वह नौकरी करती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed