{"_id":"6a351896f1f4b21fa002b626","slug":"complete-information-about-the-area-will-be-available-through-an-interactive-gis-map-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-91924-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: इंटरएक्टिव जीआईएस मैप की मदद से मिलेगी क्षेत्र की पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: इंटरएक्टिव जीआईएस मैप की मदद से मिलेगी क्षेत्र की पूरी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने लॉन्च किया सिस्टम, वार्ड, जोन, क्लस्टर, कॉलोनी, स्वीकृत-अस्वीकृत कॉलोनी के बारे में पता चलेगा।
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इंचरएक्टिव जीआईएस मौप पर क्लिक करते ही अब निगम क्षेत्र के किसी भी स्थान से संबंधित प्रशासनिक एवं भौगोलिक जानकारी आसानी से मिल सकेगी। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने यह मैप अपनी वेबसाइट www.mcg.gov.in पर विकसित किया है। इस डिजिटल सुविधा का उद्देश्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को किसी भी क्षेत्र की सटीक एवं अद्यतन जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है।
इंटरएक्टिव मैप के जरिए उपयोगकर्ता किसी भी स्थान का चयन कर संबंधित वार्ड संख्या, जोन एवं क्लस्टर की जानकारी, कॉलोनी का नाम, पुराने डिवीजन का विवरण, कॉलोनी की स्वीकृत/अस्वीकृत स्थिति, संबंधित क्षेत्र 900 मीटर सीमा के भीतर आता है या नहीं आदि जानकारियां ले सकेंगे। सुविधा से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।
प्रशासनिक कामों में आएगी तेजी
नगर निगम के अनुसार, यह इंटरएक्टिव मैप फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए उपयोगी होगा। शिकायत निवारण, विकास कार्यों की योजना, स्वच्छता प्रबंधन, संपत्ति कर, जल एवं सीवर सेवाओं सहित विभिन्न प्रशासनिक गतिविधियों में क्षेत्र की सटीक पहचान एवं जिम्मेदारी निर्धारण में यह प्रणाली महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अधिकारियों को किसी भी क्षेत्र के प्रशासनिक दायरे, जिम्मेदार इकाई तथा अन्य आवश्यक विवरणों की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी, जिससे सेवा वितरण और शिकायत समाधान की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
विज्ञापन
निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि डिजिटल तकनीक आधारित यह पहल बेहतर प्रशासन, त्वरित निर्णय प्रक्रिया और नागरिक सेवाओं की प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।