{"_id":"6aeb28edf049f211c209c9f2","slug":"complaints-in-the-dustbin-trash-on-the-streets-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106384-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शिकायतें डस्टबिन में, कचरा सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शिकायतें डस्टबिन में, कचरा सड़कों पर
विज्ञापन
सुंदर, मानेसर वाली खबर के लिए
एक तरफ बढ़ता प्रदूषण, दूसरी तरफ कूड़े और मलबे के ढेर ने बढ़ाई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर के सेक्टर-1 के पीछे खाली पड़ी एचएसआईआईडीसी की जमीन पर जमा कूड़े और निर्माण मलबे (सीएंडडी वेस्ट) के कारण स्थानीय निवासियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के बीच खुले में फेंकी जा रही इस गंदगी से चारों तरफ बदबू और धूल का गुबार फैल रहा है, जिससे लोगों में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम मानेसर में कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। सफाई व्यवस्था पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं, जिससे नाराज लोगों ने अधिकारियों से तुरंत मलबा हटवाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शिकायतें हो रहीं पर सुनवाई नहीं
सेक्टर के पीछे काफी समय से कूड़ा पड़ा हुआ है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - राजेश, स्थानीय निवासी
कूड़े में दिनभर लावारिस पशु घूमते रहते हैं। इससे लोगों को डर रहता है कि कहीं कोई बीमारी न फैल जाए। - तरुन, स्थानीय निवासी
खाली जमीन पर घरों के कूड़े के साथ निर्माण का मलबा भी डाला जा रहा है। यहां सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। - अनिल, स्थानीय निवासी
नगर निगम सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च करता है, लेकिन हमारे इलाके में सफाई नहीं हो रही। इस समस्या का समाधान करना चाहिए। -सुंदर, स्थानीय निवासी