{"_id":"69679f668aee4f37d40d8697","slug":"complaints-are-in-the-air-only-dirt-and-stalled-business-on-the-ground-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-77135-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शिकायतें हवा में...जमीन पर सिर्फ गंदगी और ठप व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शिकायतें हवा में...जमीन पर सिर्फ गंदगी और ठप व्यापार
विज्ञापन
बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर निगम की ओर से नहीं की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-14 हुडा मार्केट, जो कभी शहर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र था, आज प्रशासनिक अनदेखी के कारण बदहाली झेल रही है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, बाजार में मूलभूत सुविधाओं का अभाव व्यापार और ग्राहकों के अनुभव को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। सेक्टर-14 के मार्केट में संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने बताया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। बाजार में कूड़ा उठान न होने से बाजार में दुर्गंध और गंदगी का अंबार लगा है। टूटी सड़कें और खराब फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए मुसीबत बने हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लोग बोले- ग्राहक दुकान में आने से कतरा रहे
तीन-तीन दिन तक कूड़ा नहीं उठता, बदबू से ग्राहक दुकान में घुसना भी पसंद नहीं करते। कई बार नगर निगम में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। - उमेश मुदगिल
विज्ञापन
मार्केट की सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। बारिश में पानी भर जाता है, ग्राहक फिसल जाते हैं। फुटपाथ भी नहीं है, फुटपाथ का निर्माण करीब 25 साल पहले हुआ था, उसके बाद से कोई मरम्मत नहीं की गई। - मंगलम शर्मा
दुकानों के सामने रेहड़ी-पटरी लग जाती हैं, हमारी दुकान दिखाई ही नहीं देती। इससे सीधा नुकसान हमें होता है। कई बार अधिकारियों से कहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। - सुरेंद्र मौर्य
स्ट्रीट लाइट खराब होने और बाजार में शौचालय न होने से काफी दिक्कत होती है। भिखारी दुकान के अंदर आ जाते हैं, जिससे ग्राहक नाराज हो जाते हैं। - मुकेश अग्रवाल