फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   company employees fight, firing, five injured

बंधवाड़ी प्लांट में कूड़ा उठाने को लेकर दो गुटों के बीच चली गोलियां

Fri, 25 Sep 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
company employees fight, firing, five injured
गुरुग्राम/फरीदाबाद। बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण प्लांट में कूड़ा उठाने वाली दो एजेंसियों के लोग आपस में भिड़ गए। इसमें कूड़ा उठाने वाली एजेंसी के ठेकेदार मनोज हरसाना के सिर में गोली मार दी गई। उनकी हालत गंभीर है। उनके भाई अधिवक्ता हरिंदर भी गोली लगने से घायल हुए हैं। दूसरे गुट के मोहित को गोली लगी है। इसके अलावा दो अन्य लोग घायल हुए हैं। गोली मारने का आरोप नीमका जेल में उम्रकैद काट रहे गैंगस्टर मनोज मांगरिया और उसके गुर्गों पर है। मनोज मांगरिया पैरोल पर आया हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, विवाद की शुरुआत निस्तारण स्थल पर गाड़ी पहले लगाने को लेकर हुई। पहले लाठियां चलीं और इसके बाद नौबत गोलीबारी तक पहुंच गई। फरीदाबाद के मांगर निवासी हरिंदर के बयान के आधार पर पुलिस ने दूसरे गुट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बंधवाड़ी प्लांट में गुरुग्राम व फरीदाबाद का कूड़ा डाला जाता है। कूड़ा उठाने के लिए दो एजेंसियों को ठेका दिया गया है। दोनों ही एजेंसियां फरीदाबाद से संबंधित हैं। दोपहर में दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगीं। काफी देर तक मारपीट के बाद फायरिंग शुरू हो गई। मामले की जांच गुरुग्राम की ग्वाल पहाड़ी पुलिस कर रही है। दोनों एजेंसियों के कर्मचारियों के बीच पहले भी कहासुनी होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed