Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Company employee attacked on the face with a sharp object; mobile phone snatched.

Gurugram News: कंपनी कर्मी के मुंह पर नुकीली चीज से हमला, मोबाइल छीना

Fri, 06 Nov 2026 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Company employee attacked on the face with a sharp object; mobile phone snatched.
पुलिस को शिकायत देने के छह दिन बाद पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-29 में बीती शनिवार रात मोटरसाइकिल सवार बदमाश अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी के कर्मचारी के मुंह पर नुकीली चीज से हमला कर मोबाइल छीनकर भाग गए। युवक ने कुछ दूरी तक मोटरसाइकिल का पीछा भी किया लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। युवक ने शनिवार रात को ही सेक्टर-29 थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी लेकिन पुलिस की तरफ से बृहस्पतिवार रात को प्राथमिकी दर्ज की है।


सिविल लाइंस के बर्फखाना मोहल्ला निवासी वैभव वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने चचेरे भाई से मिलने के लिए पिता, भाई और मां के साथ सेक्टर-58 गए थे। लौटते समय पिता ने उन्हें रात करीब 10:25 बजे हुडा जिमखाना क्लब के पास छोड़ दिया। वहां पर वे अपने दोस्तों का इंतजार कर रहे थे। रात लगभग 10:30 बजे, जब वह अपने मोबाइल से अपने दोस्त से बात कर रहे थे, उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। दोनों ने हेलमेट पहना था। एक आरोपी ने उन पर किसी नुकीली चीज से हमला भी कर दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed