फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Community center locked again despite CM's order.

Gurugram News: सीएम के आदेश के बावजूद सामुदायिक केंद्र पर दोबारा जड़ा ताला

Wed, 12 Aug 2026 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Community center locked again despite CM's order.
बाउंसर तैनात करने का आरोप
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए ने उपायुक्त को पत्र भेजकर हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की





संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-49 स्थित रोजवुड सिटी के ब्लॉक-सी के सामुदायिक केंद्र के उपयोग को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और एसटीपी के निर्देशों के बावजूद डेवलपर कंपनी पर सामुदायिक केंद्र पर दोबारा ताला लगाने का आरोप लगा है। इस मामले में आरडब्ल्यूए ब्लॉक-सी के अध्यक्ष अशोक यादव ने जिला उपायुक्त को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप करने और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि लगभग 10 वर्षों से बंद पड़े इस सामुदायिक केंद्र का मुद्दा हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जन शिकायत समिति के समक्ष उठाया गया था। मुख्यमंत्री के रुख के बाद एसटीपी ने लिखित आदेश जारी कर ताला खुलवाया था और इसे सार्वजनिक उपयोग के लिए बहाल किया था।
विज्ञापन


सामुदायिक केंद्र के फिर से खुलने की खुशी और स्थल के शुद्धिकरण के लिए आरडब्ल्यूए ने मंगलवार को सुबह 11 बजे सुंदरकांड पाठ एवं हवन का आयोजन तय किया। हालांकि, आरडब्ल्यूए का आरोप है कि डेवलपर कंपनी के प्रतिनिधियों ने पुलिस को मौके पर बुलाकर इस धार्मिक व सामाजिक आयोजन को रुकवाने की कोशिश की और परिसर में दोबारा ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासियों ने आरोप लगाया है कि डेवलपर ने सामुदायिक केंद्र पर बाउंसरों को तैनात कर दिया है। इस तालेबंदी और बाउंसरों की मौजूदगी के कारण पूरी कॉलोनी में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। इस दौरान निवासियों को अपने धार्मिक व राष्ट्रीय कार्यक्रम सड़कों पर आयोजित करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।


आरडब्ल्यूए और स्थानीय निवासियों ने जिला उपायुक्त से मांग की है कि मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। साथ ही सामुदायिक केंद्र को तुरंत सार्वजनिक उपयोग के लिए खुलवाने की अनुमति देने और निवासियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed