{"_id":"612a3aff8ebc3e79cd0c0810","slug":"community-building-will-be-built-in-ward-10-gurgaon-news-noi601488123","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 10 में बनेगा सामुदायिक भवन, चीफ इंजीनियर ने देखी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 10 में बनेगा सामुदायिक भवन, चीफ इंजीनियर ने देखी जमीन
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के अंतर्गत लक्ष्मण विहार पंजीरी प्लांट में बहुप्रतीक्षित एवं मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सामुदायिक भवन, डिस्पेंसरी, छठ घाट, लाइब्रेरी, म्यूजियम, नागरिक सुविधा केंद्र, अंडर ग्राउंड पार्किंग, मल्टीपरपज भवन एवं पार्षद कार्यालय आदि के निर्माण को लेकर नगर निगम ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
नगर निगम के मुख्य अभियंता टीएल शर्मा ने वार्ड 10 के पूर्व पार्षद मंगत राम के साथ सामुदायिक भवन के निर्माण स्थल पंजीरी प्लांट का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान कार्यकारी अभियंता ओम दत्त शर्मा, एसडीओ लखमीचंद तेवतिया, जेई अदीप मालिक को भवन का नक्शा बनाने व रेवेन्यू रिकॉर्ड से सारे कागज लेने का निर्देश दिया है।
पूर्व पार्षद मंगत राम व पार्षद शीतल बागड़ी ने इससे संबंधित आग्रह पत्र मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधायक सुधीर सिंगला को सौंपकर निर्माण शीघ्र कराने का निवेदन किया था। सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा अप्रैल 2015 में मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित गर्ल्स कॉलेज के नव निर्मित भवन के उद्घाटन के दौरान की थी। इस घोषणा को हुए छह साल बीत गए। अब आकर निर्माण शुरू करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।