फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   committee will investigate more recovery from corona patients

समिति करेगी कोरोना मरीजों से अधिक वसूली की जांच

Wed, 02 Jun 2021 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
committee will investigate more recovery from corona patients
गुरुग्राम। निजी अस्पतालों में निर्धारित से ज्यादा रुपये वसूले जाने के खिलाफ जांच के लिए प्रशासन ने तीन सदस्यीय समिति बना दी है। नगर मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ दहिया ने पीड़ित लोगों से ऐसे मामलों की शिकायत करने की अपील की है।
विज्ञापन

कमेटी में नगर मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ दहिया के साथ-साथ सिविल सर्जन के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. अनुज गर्ग व आईएमए के प्रतिनिधि डॉ. एमपी जैन को शामिल किया गया है। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि समिति कोरोना मरीजों से निजी अस्पतालों द्वारा ज्यादा बिल वसूली की शिकायतों की सुनवाई करेगी। अगर शिकायत सही पाई गई, तो सरकार की हिदायत के अनुसार अधिक वसूली गई राशि वापस भी दिलवाएगी। सिद्धार्थ दहिया ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति अपनी शिकायत सेक्टर-31 में पॉलिक्लीनिक स्थित सिविल सर्जन कार्यालय या लघु सचिवालय स्थित नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में दे सकते हैं। वहीं शिकायत ई-मेल ctmgrg@hry.nic.in पर भी भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed