{"_id":"6960f9f9b7fe7289160e8915","slug":"committee-formed-to-monitor-surya-ghar-yojana-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-76771-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सूर्य घर योजना की निगरानी के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सूर्य घर योजना की निगरानी के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने मुख्यालय और फील्ड स्तर पर विशेष मॉनिटरिंग कमेटियों का गठन किया है। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के आदेशानुसार, मुख्यालय स्तर पर योजना की केंद्रीकृत निगरानी, नीतिगत समन्वय और उच्चस्तरीय रिपोर्टिंग के लिए मुख्य अभियंता (वाणिज्यिक) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ अधीक्षण अभियंता (वाणिज्यिक) को प्रथम वैकल्पिक नोडल अधिकारी, कार्यकारी अभियंता (वाणिज्यिक) को द्वितीय वैकल्पिक नोडल अधिकारी और उप-मंडल अधिकारी (वाणिज्यिक) को मुख्यालय पर दैनिक निगरानी एवं समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह टीम सभी सर्किलों, मंडलों एवं उप-मंडलों में योजना की प्रगति की नियमित समीक्षा करेगी। डीएचबीवीएन प्रवक्ता ने बताया कि फील्ड स्तर पर योजना के जमीनी क्रियान्वयन, उपभोक्ता सुविधा और वास्तविक समय की निगरानी के लिए अधीक्षण अभियंता (ऑपरेशन) को फील्ड लेवल नोडल अधिकारी तथा कार्यकारी अभियंता (ऑपरेशन) को वैकल्पिक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। फील्ड टीम को डिवीजन, सब-डिवीजन और वेंडर-वार प्रगति पर नजर रखने, समयसीमा व गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश हैं। सोलर प्लांट शुरू होने के तुरंत बाद आरटीएस बिलिंग शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पात्र अंत्योदय परिवारों को सब्सिडी के शीघ्र वितरण पर भी विशेष जोर दिया गया है।