फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Commissioner's Review Meeting on Digital Land Survey under the 'Naksha' Project

Gurugram News: नक्शा प्रोजेक्ट के तहत डिजिटल भूमि सर्वे पर आयुक्त की समीक्षा बैठक

Thu, 23 Apr 2026 05:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Commissioner's Review Meeting on Digital Land Survey under the 'Naksha' Project
जमीन मालिकों की सही पहचान करना और सभी जमीन का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना उद्देश्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में जमीन का सर्वे किया जा रहा है। यह काम केंद्र सरकार की योजना के तहत किया जा रहा है, जिसका मकसद जमीन मालिकों की सही पहचान करना और सभी जमीन का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना है। इसको लेकर आयुक्त प्रदीप सिंह ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर काम की समीक्षा की। सर्वे टीम गांवों, सेक्टरों और बाजारों में जाकर लोगों से उनकी जमीन के कागज और मालिक की जानकारी ले रही है। इस काम में राजस्व विभाग और पटवारी भी मदद कर रहे हैं, ताकि रिकॉर्ड सही तरीके से मिलान किया जा सके।



ड्रोन और नई तकनीक की मदद से जमीन का सर्वे हो रहा है और डिजिटल नक्शे बनाए जाएंगे। इससे लोगों को अपनी संपत्ति की सही जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। साथ ही जमीन विवाद कम होंगे और अवैध कब्जों पर रोक लगेगी। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि काम में तेजी लाकर 27 अप्रैल तक सर्वे पूरा करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब सर्वे टीम आए तो सहयोग करें और अपने जमीन, मकान या प्लॉट से जुड़े जरूरी दस्तावेज जरूर दिखाएं। यह योजना फिलहाल मानेसर, पंचकूला और नारनौल में शुरू की गई है, जिससे आगे शहरी जमीन प्रबंधन और बेहतर हो सकेगा। बैठक में संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, लोकेश यादव, डीटीपी राजेंद्र शर्मा, एसडीओ संजोग शर्मा, राजस्व विभाग के पटवारी सहित सर्वे टीम के कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed