फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Colleague stabbed to death, accused arrested

Gurugram News: सहकर्मी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Colleague stabbed to death, accused arrested
पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया चाकू बरामद किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना के गेस्ट हाउस में शनिवार की शाम को युवक ने सहकर्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने काम कम करने की रंजिश रखते हुए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

सेक्टर-53 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हेलो स्टे गेस्ट हाउस सेक्टर-52, गुरुग्राम में बिहार मूल के युवक दिलीप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा सीन-ऑफ-क्राइम, फिंगरप्रिंट व डॉग-स्क्वायड टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। मृतक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई हेलो स्टे गेस्ट हाउस में हाउसकीपिंग का काम करता था। इसी गेस्ट हाउस में हाउसकीपिंग का काम करने वाले युवक ने चाकू मारकर उसके भाई की हत्या की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मामले में सेक्टर-53 थाना पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी असम के कच्छर निवासी अर्जुन शवतल को सेक्टर-53, गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अर्जुन और दिलीप एक गेस्ट हाउस में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed