फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CM will talk to Adani Group to deal with the power crisis of the state

प्रदेश के बिजली संकट से निपटने को अदाणी समूह से बातचीत करेंगे सीएम

Thu, 21 Apr 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
CM will talk to Adani Group to deal with the power crisis of the state
गुरुग्राम। बिजली संकट से जूझ रहीं हरियाणा की औद्योगिक इकाइयों और निवासियों को जल्द ही बिजली संकट से राहत मिल जाएगी। इसके लिए अदाणी समूह से बातचीत की जाएगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बृहस्पतिवार को सेक्टर 43 स्थित पावर ग्रिड टाउनशिप के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 अप्रैल को अदाणी समूह के साथ होने वाली बैठक में इस संकट का हल पारस्परिक बातचीत से निकाल लिया जाएगा। इन दिनों में बिजली का संकट होना सामान्य बात है। हरियाणा में ही नहीं बल्कि देश के अन्य प्रांतों में भी ऐसा हो रहा है। बिजली कंपनी इस समय बिजली की दरों को बढ़ा देती हैं। अन्य दिनों में जब सरप्लस बिजली होती है तो वह विद्युत दरों को सस्ता कर देती हैं। तब हम सस्ती बिजली भी खरीदते हैं। यह महंगी दरों पर बिजली बेचने का समय है। अदाणी समूह के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है।
विज्ञापन

सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बेहतर है। जिसकी वजह से गुरुग्राम, रेबाड़ी, महेंद्रगढ़ और झज्जर जिलों में निवेशकों की संख्या बढ़ी है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि प्रदेश के सभी छह डिवीजनों में सतर्कता ब्यूरो के गठन के साथ -साथ इन ब्यूरो को मजबूत किया गया है जोकि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब औद्योगिक संगठनों ने बिजली संकट पर सार्वजनिक रूप से अपनी चिंता जाहिर की है। औद्योगिक संगठनों ने यह भी कहा है कि अगर बिजली संकट से राहत न मिली तो वह साप्ताहिक अवकाश के अतिरिक्त एक दिन और अपनी इकाइयों को बंद कर देंगे। इसके अलावा बिजली संकट का प्रभाव निवासियों की सामान्य दिनचर्या से लेकर पानी की आपूर्ति पर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed