फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CM will start a campaign for clean Gurugram on 7 September

Gurugram News: स्वच्छ गुरुग्राम के लिए सात सितंबर को सीएम शुरू करेंगे मुहिम

Sat, 30 Aug 2025 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
CM will start a campaign for clean Gurugram on 7 September
मुख्यमंत्री करेंगे मेगा स्वच्छता ड्राइव की शुरूआत, आरडब्ल्यूए और लोग होंगे शामिल
विज्ञापन

50 से ज्यादा आरडब्ल्यूए निगमायुक्त की बैठक में हुए शामिल

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम/मानेसर। जिले को स्वच्छ करने की मुहिम सात सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुरू करने वाले हैं। इस अभियान से आम लोगों को जोड़ने के लिए नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने शनिवार को बैठक की । इसमें सेक्टरों, कॉलोनियों और सोसाइटियों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ मेगा स्वच्छता ड्राइव पर चर्चा की। इसमें जोन-1 और जोन-2 से जुड़े लगभग 50 से अधिक आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
निगमायुक्त ने सभी से अपील की है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में इस दिन प्रभावी सफाई अभियान चलाकर इसे एक सामूहिक जन-आंदोलन का रूप दें। इसके साथ ही निगमायुक्त ने बताया कि 1 सितंबर से 15 सितंबर तक गड्ढामुक्त सड़क अभियान चलाया जाएगा। सीवरेज मैनहोल और ड्रेनेज कवर दुरुस्त करने के लिए मिशन मोड में काम किया जाएगा।
विज्ञापन



स्वच्छता अभियान में अधिकारियों ने किया श्रमदान
स्वच्छता अभियान में शनिवार को नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो घंटे का श्रमदान किया। विशेष स्वच्छता अधिकारी प्रदीप अहलावत ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए 11 सप्ताह का विशेष अभियान चलाया गया है। जिन जगहों पर रहते हैं, वहां गंदगी न फैलाएं। यदि आपके आसपास कोई अन्य व्यक्ति इधर-उधर कूड़ा या गंदगी फैला रहा है तो उसे रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 दिन में लंबित शिकायतें करें दूर
नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने सुबह सात बजे से सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। शनिवार को वार्ड-19 के नया गांव, मारुति कुंज और आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ निगम पार्षद राज अमित भड़ाना, अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव, संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक और अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण कर कहा कि तीन दिन में शिकायतों का समाधान करें। इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

उप तहसील हरसरू में चला स्वच्छता अभियान
शनिवार को उप तहसील हरसरू में नायब तहसीलदार आशीष मलिक के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्यालय परिसर, गलियारों और आस-पास के क्षेत्रों की सफाई की। कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर कचरा एकत्र किया और स्वच्छता का संदेश दिया। बादशाहपुर में भी एसडीएम संजीव सिंगला की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया।





स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई

मार्केट कमेटियों, नई सब्जी मंडी गुरुग्राम, नई अनाज मंडी हेली मंडी, नई अनाज मंडी फर्रुखनगर व नई अनाज मंडी सोहना में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के जोनल प्रशासक आशुतोष राजन ने नई सब्जी मंडी गुरुग्राम में श्रमदान कर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने सफाई अभियान के दौरान कर्मचारियों और व्यापारियों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed