फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CM to unveil city's development works at Maha Rally for Developed Gurugram

Gurugram News: विकसित गुरुग्राम महारैली में सीएम खोलेंगे शहर के विकास कार्याें का पिटारा

Sat, 27 Dec 2025 05:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
CM to unveil city's development works at Maha Rally for Developed Gurugram
महारैली से सीएम दे सकते हैं शहर के लोगों को बड़ी सौगाते
विज्ञापन

मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री की 30 दिसंबर को होने वाली गुरुग्राम महारैली से शहर के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। लोगों को उम्मीद है कि सीएम रैली के माध्यम से गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र को कई सौगात दे सकते हैं। इस रैली का आयोजन गुरुग्राम विधानसभा के विधायक मुकेश शर्मा की ओर से किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी की गुुरुग्राम विधानसभा में यह पहली रैली होगी। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि रैली के माध्यम से सीएम शहर को बड़ी सौगात से दे सकते हैं। इसमें अस्पताल, बस डिपो, मल्टी स्टोरी पार्किंग, सड़क और खेल स्टेडियम समेत अन्य विकास कार्य शामिल हैं। रैली के आयोजक विधायक मुकेश शर्मा का कहना है कि गुरुग्राम विधानसभा में होने वाली रैली कई मायनों में अलग होगी। उन्होंने कहा कि सीएम इस रैली में विकास कार्याें पिटारा खोलेंगे। विधायक ने कहा कि रैली को लेकर तैयारियां चल रही है।
विज्ञापन

छह साल बाद गुरुग्राम विस में रैली
तीन विस चुनावों से गुरुग्राम में भाजपा विधायक जीत रहे हैं। विधायक उमेश अग्रवाल के दौरान में गुरुग्राम विस में सीएम की रैलियां हुई थीं। इसके बाद गुरुग्राम विस के विधायक सुधीर सिंगला बने, हालांकि उनके कार्यकाल में चुनावी छोड़कर सीएम की रैली नहीं हुई। विधायक मुकेश शर्मा गुरुग्राम विधानसभा में विकसित गुरुग्राम महारैली का आयोजन कंपनी बाग सिविल लाइंस में करने जा रहे हैं। इस रैली का आयोजन विकास कार्यों के साथ राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महारैली नायाब घोषणाओं से भरपूर होगी : सर्वप्रिय त्यागी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 30 दिसंबर को कंपनी बाग में होने वाली विकसित गुरुग्राम महारैली को लेकर भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं सभी मंडल अध्यक्षों की शनिवार को बैठक ली। इसमें विधायक मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद गुरुग्राम में यह उनकी पहली रैली है, जिसका मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री के द्वारा गुरुग्राम वासियों को विकास की योजनाओं की भेंट देते हैं। इस महारैली में अपना पूरा सहयोग देने एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों सूचना देने और रैली में आने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। विधायक मुकेश शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को महारैली में शामिल होने और सहयोग देने के लिए अपील की। ताकी गुरुग्राम में हुई सभी रैलियों के रिकॉर्ड तोड़कर भव्य एवं सफल रैली साबित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed