फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CM sahab... let it remain Gurugram, not Venice

Gurugram News: सीएम साहब...वेनिस नहीं, गुरुग्राम बना रहने दीजिए

Fri, 05 Sep 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
CM sahab... let it remain Gurugram, not Venice
जलभराव की समस्या से परेशान शहर के निवासियों ने सोशल मीडिया पर पीड़ा व्यक्त की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में बारिश के बाद होने वाली जलभराव की समस्या से परेशान साइबर सिटी के निवासियों ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा व्यक्त की। लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा सीएम साहब...साइबर सिटी को वेनिस नहीं, गुरुग्राम ही बना रहना दीजिए। आप घंटों तक लगने वाले जाम की समस्या दूर कराएं। पूरी दुनिया में गुरुग्राम की छवि खराब हो रही है, इसे बदलें। सोमवार और मंगलवार की बारिश के बाद बृहस्पतिवार को जब मुख्यमंत्री शहर में थे, तब भी पूरे शहर में जलभराव और जाम से लोग जूझते रहे।
बारिश के बाद जलभराव, गंदगी, 18 किमी तक लगे जाम के बाद भी शहर के हालात में कोई बदलाव नजर नहीं आया। बृहस्पतिवार सुबह की बारिश में भी पूरा शहर जाम से जूझता रहा। ऑफिस जाने वाले लोगों के वाहन जलभराव में फंस गए तो कोई पानी के कारण गड्ढों में गिर गया। ऑटो बंद हो गए तो कैब चालकों ने जलभराव वाली सड़कों पर बुकिंग ही नहीं ली। हजारों वाहन जलभराव के कारण लिंक रोड पर फंसे रहे। सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भरा होने की समस्या के कारण लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन



700 मीटर की दूरी, समय लगा 70 मिनट
जलभराव के कारण लगे जाम में 700 मीटर की दूरी 70 मिनट में तय की गई। द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर दौलताबाद रेलवे फ्लाईओवर के बीच की दूरी तय करने में लोग बेहाल रहे। इसके साथ पुराने शहर से लेकर न्यू गुरुग्राम के लोग टूटी सड़कों और भरे हुए पानी से परेशान रहे। रेलवे रोड से लेकर शीतला माता काॅलोनी रोड, सेक्टर 9 व सेक्टर 10 के साथ बसई चौक की ओर से सड़कों के किनारे पानी भरा हुआ है। आने जाने वाले वाहनों को इनके बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है जिसके चलते जाम लग रहा है। पुराने शहर में जलभराव की समस्या सबसे अधिक है। सूरत नगर से लेकर राजेन्द्रा पार्क व गोदरेज सोसाइटी के आसपास के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों का कहना है कि राजेन्द्रा पार्क के क्षेत्र की समस्या को हल कराने के लिए नेता चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे करते थे। अब चुनाव जीतने के बाद इस समस्या को देखने वाला कोई नहीं है। सेक्टर 37 डी, 33-34 मार्बल मार्केट का बुरा हाल है। सेक्टर 37 होंडा चौक बगल मोहम्मदपुर, खांडसा, नाहरपुररुपा, नाहरपुर, बहरामपुर, नरसिंह पुर की सर्विस रोड से लेकर जगह-जगह पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजेन्द्रा पार्क क्षेत्र में 50 हजार से अधिक लोग रहते हैं। पूरे क्षेत्र में बारिश के पानी के साथ सीवर के पानी की समस्या का असर है। लोग नरकीय जीवन जीने पर मजबूर हैं।
- श्रवण कुमार अग्रवाल, निवासी राजेन्द्र पार्क

सूरत नगर क्षेत्र में 20 हजार से अधिक परिवार रहते हैं। बारिश के बाद से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। गलियों में पानी भरा हुआ है। नगर निगम में कोई सुनने वाला नहीं है। पूरा सिस्टम फेल है।

- आनंद चौबे, आरडब्ल्यूए प्रधान, सूरत नगर


सेक्टर 33-34 में मार्बल का कारोबार करने वाले बैठे हैं। सभी कारोबारी सरकार को जीएसटी देने के बाद भी किसी तरह की सुविधा नहीं पाते हैं। बारिश के बाद और बुरा हाल है।
- केपी सिंह, अध्यक्ष मार्बल मार्केट एसोसिएशन, सेक्टर 33-34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed