फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CM Flying: Officers and employees rushed to the office in track suits and slippers

सीएम फ्लाइंग : ट्रैकसूट व चप्पल में अधिकारी व कर्मचारी दौड़े आए ऑफिस

Wed, 12 Feb 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
CM Flying: Officers and employees rushed to the office in track suits and slippers
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कार्यालय में बुधवार सुबह सीएम फ्लाइंग का छापा पड़ने की सूचना से अफरातफरी मच गई। समय पर न पहुंचने वाले कर्मचारी व अधिकारी कार्रवाई से बचने के लिए ट्रैक सूट व चप्पल में ही कार्यालय दौड़े चले आए। हुडा प्रशासक समेत संपदा अधिकारी भी अपने कार्यालय में 10 बजे के बाद ही पहुंचे। सीएम फ्लाइंग ने कार्यालय की बायोमैट्रिक अटेंडेंस का डाटा कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने कार्यालय में मिली अन्य खामियों की भी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को भेजी है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री के पास एचएसवीपी अधिकारियों की मनमानी की शिकायत आ रही थी कि अधिकारी मनमर्जी से कार्यालय पहुंचते हैं। लोगों के कार्य करने में अनेक दिक्कतें करते हैं। शिकायत पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में एचएसवीपी कार्यालयों की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सेक्टर-14 एचएसवीपी कार्यालय
बुधवार सुबह 9 बजे डीएसपी जितेंद्र गहलावत के नेतृत्व में टीम सेक्टर-14 स्थित एचएसवीपी कार्यालय पहुंच गई। टीम ने पाया कि यहां सफाई कर्मचारी अभी सफाई कर रहे हैं। एक-दो कर्मचारी ही कार्यालय आए हैं। सूचना मिलते ही कर्मचारी व अधिकारी हांफते हुए कार्यालय पहुंचने शुरू हुए। इसमें कुछ कर्मचारी ट्रैक सूट में, तो कुछ कर्मचारी नींद में ही पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय पहुंचते ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों का रिकॉर्ड मांगा गया, लेकिन दोपहर तक सत्यापित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसवीपी प्रशासक सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर कार्यालय पहुंचे। उनके कार्यालय पहुंचने से पहले सीएम फ्लाइंग की टीम ने स्टाफ से पूछा तो पता लगा कि वह सेक्टर-53 में जमीन का निरीक्षण करने गए हैं। वहीं, संपदा अधिकारी-1 कार्यालय में सुबह 10 बजकर 09 मिनट पर पहुंचे। उनके कार्यालय आने में देरी होने का कारण उनके कार्यालय के किसी भी स्टाफ को नहीं पता था।
सेक्टर-34 एचएसवीपी कार्यालय
सेक्टर-34 कार्यालय में जिला निरीक्षक सीआईडी की अगुवाई में टीम पहुंची। यहां 80 कर्मचारियों की ड्यूटी है जिसमें 53 स्थायी तथा 27 अस्थायी कर्मचारी हैं। इसमें से 22 स्थायी तथा 11 अस्थायी कर्मचारी समय पर ड्यूटी पहुंच गए थे। 6 कर्मचारी छुट्टी पर थे। उधर, संपदा अधिकारी-2, एसडीई सर्वे, एचएसवीपी प्रशासक के साथ सेक्टर-53 में जमीन का मुआयना करने गए थे। वहीं, सीएम फ्लाइंग के छापा मारने की सूचना पाकर कुछ कर्मचारी व अधिकारी चप्पल में ही कार्यालय दौड़े आए। इन सभी का रिकॉर्ड सीएम फ्लाइंग ने एकत्र कर लिया।

छापा मारने की सूचना मिलते ही कुछ कर्मचारी ट्रैक सूट में तथा कुछ चप्पल में ही कार्यालय आ गए। बायोमैट्रिक हाजिरी समेत अन्य रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को भेजी जा रही है।
-जितेंद्र गहलावत, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed