{"_id":"6ac7953983a17be38a0aae5a","slug":"closed-cut-at-bilaspur-chowk-to-open-by-the-end-of-november-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103630-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नवंबर के अंत तक बिलासपुर चौक पर खुलेगा बंद कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नवंबर के अंत तक बिलासपुर चौक पर खुलेगा बंद कट
विज्ञापन
बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर के नीचे तावडू सहित आदि स्थान पर आने जाने के लिए नवंबर के अंत में कट खु
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर चौक से तावडू और नूंह की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) नवंबर के अंत तक ऊपरी पुल के नीचे से कट खोलेगा। यह कट खुलने के बाद वाहन चालकों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बिलासपुर चौक पर यह कट वर्ष 2011 में बंद कर दिया गया था। इसके बाद से ग्रामीणों और वाहन चालकों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था।
करीब डेढ़ दशक से इसे दोबारा खोलने की मांग उठ रही थी। एनएचएआई का ऊपरी पुल निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। कट खुलने से पटौदी, कुलाना और झज्जर की ओर आने-जाने वालों को भी सुविधा होगी। जाट सभा पटौदी के प्रधान अमन सिंह ने इसे बड़ी राहत बताया। उन्होंने कहा कि इससे लोगों का समय और ईंधन दोनों बचेंगे।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि बिलासपुर फ्लाईओवर के नीचे से तावडू, नूंह आदि स्थानों की ओर आने-जाने के लिए कट नवंबर के अंत तक खोल दिया जाएगा। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और कट खुलने के बाद वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।