फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cleanness exposer visit for students

Gurugram News: बच्चों के लिए आयोजित की स्वच्छता एक्सपोज़र विज़िट

Tue, 30 Sep 2025 11:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 30 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Cleanness exposer visit for students
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका फिरोजपुर झिरका द्वारा सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फिरोजपुर झिरका के बच्चों में स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज एक विशेष स्कूल एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को ठोस कचरा प्रबंधन की सुविधाएं, सामग्री पुनःप्राप्ति केंद्र और कम्पोस्ट पिट्स का अवलोकन कराया गया।



इस विज़िट में जिला आईईसी विशेषज्ञ आदिल हुसैन की मुख्य भूमिका रही, जिन्होंने बच्चों को विस्तारपूर्वक समझाया कि किस प्रकार गीले और सूखे कचरे को अलग करके उसका वैज्ञानिक प्रबंधन किया जाता है और कम्पोस्ट पिट्स के माध्यम से जैविक कचरे से खाद तैयार की जाती है। उन्होंने बच्चों को यह भी बताया कि सही कचरा प्रबंधन न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है बल्कि समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन




इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य उमर खान ने इस पहल की सराहना की और बच्चों को स्वच्छता को अपनी आदत बनाने की प्रेरणा दी। वहीं प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका फिरोजपुर झिरका से नवीन जैन (सैनिटरी निरीक्षक), संजय कुमार (कनिष्ठ अभियंता) और धर्मपाल (सुपरवाइजर डोर-टू-डोर) भी मौजूद रहे। इन अधिकारियों ने बच्चों को ठोस कचरा प्रबंधन की तकनीकी प्रक्रियाओं और नगर पालिका द्वारा की जा रही स्वच्छता संबंधी पहल के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed