{"_id":"668346007211e943c2096037","slug":"cleanliness-system-is-not-improving-garbage-is-piled-up-everywhere-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-33988-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सफाई व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार, जगह-जगह कूड़े के अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सफाई व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार, जगह-जगह कूड़े के अंबार
विज्ञापन
30 जून की डेडलाइन बीतने के बाद भी खत्तों से कूड़ा उठान की रफ्तार धीमी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था की कवायद जारी है। स्वीप कार्यक्रम के तहत स्वच्छता टीमें रात-दिन सफाई कार्य में जुटी हैं। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट रही है। 30 जून की डेडलाइन बीतने के बाद भी शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। अधिकतर सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंटों पर नियमित उठान के दावों के बीच कूड़ा जमा है। सड़कों के किनारे सीएंडडी वेस्ट के ढेर लगे हैं। निगम अधिकारी जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा कर रहे हैं।
ईकोग्रीन का करार खत्म करने के बाद नगर निगम ने डोर-टू-डोर और सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंटों से बंधवाड़ी में कूड़ा पहुंचाने के लिए नई एजेंसियों को अलग-अलग काम सौंपा है। इसके बाद सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंटों से उठान सुनिश्चित न होने पर नई एजेंसियों को हटाकर अन्य एजेंसी को काम दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर में 30 जून तक कूड़े के ढेर दिखाई न देने के निर्देश दिए थे। जबकि, अब डेडलाइन बीत चुकी है। फिर भी शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कृष्णा कॉलोनी, पटौदी रोड, सेक्टर-5, पालम विहार, सेक्टर-21ए, भीम कॉलोनी, उद्योग विहार, सेक्टर-2,3, साईं कुंज समेत कई इलाकाें में कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा द्वारका एक्सप्रेस वे से गांव सराय को जोड़ने वाली सड़क के किनारे हजारों टन मलबा पड़ा है। निगम का दावा है कि सीएंडडी वेस्ट का उठान भी तेज गति से जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग व सेक्टर-29 सहित अन्य क्षेत्रों में पड़े सीएंडडी वेस्ट को उठाकर बसई स्थित सीएंडडी वेस्ट निष्पादन प्लांट में भिजवाया जा रहा है।
इनसेट
कचरा डालने के स्थानों पर खड़ी की ट्रॉली
निगम के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को स्वच्छता टीमों ने विभिन्न स्थानों से कूड़ा उठाने के साथ ही सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की।कचरा डालने के स्थानों को साफ करके चूना डालकर ट्रॉली भी खड़ी की। प्रताप नगर, इंदिरा कॉलोनी, रवि नगर, विकास नगर, बलदेव नगर, मनोहर नगर, कादीपुर, ओम विहार चौमा, कार्टरपुरी, सरस्वती कुंज वजीराबाद, सेक्टर-28, सेक्टर-52, राजीव चौक, हंस एन्क्लेव, सेक्टर-43, सिविल लाइंस, बस स्टैंड रोड, सेक्टर-12, सेक्टर-27, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-10ए, सेक्टर-26, राजेन्द्रा पार्क, सेक्टर-9, डीएलएफ फेज-3, ग्वाल पहाड़ी, आरडी सिटी, राष्ट्रीय राजमार्ग-8, सब्जी मंडी सदर बाजार, फाजिलपुर रोड़, सेक्टर-31 व 40 रोड़, ओल्ड रेलवे रोड, वजीराबाद सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट, शीशपाल विहार समेत अन्य क्षेत्रों में कूड़ा उठान सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
इनसेट
खत्तों को कवर करने के लिए पौधारोपण शुरू
विशेष स्वच्छता अभियान के तहत सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट, खत्तों के आसपास पौधरोपण करने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत खांडसा के खत्ते को कवर करने के लिए उसके आसपास पौधरोपण का काम हो रहा है।