फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   cleanliness drive

Gurugram News: सोमनाथ मार्केट में एसडीएम फिरोजपुर झिरका ने चलाया स्वच्छता अभियान

Tue, 26 Aug 2025 05:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
cleanliness drive
- स्वच्छता के लिए जरूरी है नागरिक की भागीदारी : लक्ष्मी नारायण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। उपमंडल अधिकारी नागरिक (एसडीएम) फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण ने मंगलवार को सोमनाथ मार्केट क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान एसडीएम ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को साफ-सफाई का संदेश दिया और स्थानीय दुकानदारों व आमजन से अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं है बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। यदि हम अपने घर, दुकान और मोहल्ले को साफ रखेंगे तो न केवल बीमारियों से बचाव होगा बल्कि बाजार और शहर की सुंदरता भी बनी रहेगी।
विज्ञापन


एसडीएम ने नगर पालिका व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और जहां-जहां गंदगी फैली हुई है वहां तुरंत सफाई कराई जाए। इस मौके पर नगरपालिका अधिकारी, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, दुकानदार और भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed