Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cleaning workers demonstrated at the old office

Gurugram News: सफाई कर्मचारियों ने पुराने कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Wed, 10 Sep 2025 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers demonstrated at the old office
सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप, जल्द से जल्द समाधान की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी के आह्वान पर बुधवार को नगर निगम गुरुग्राम के पुराने कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन इकाई प्रधान बसंत कुमार की अध्यक्षता में किया गया। स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के आवास पर जाकर ज्ञापन विधायक की गैर-मौजूदगी में विधायक प्रतिनिधि ब्रह्म यादव को दिया।

विरोध प्रदर्शन का संचालन सचिन धर्मेंद्र जिंगाला ने किया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के मुख्य संगठनकर्ता सुरेश नोहरा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामनिवास ठाकरान ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया और कहा कि सरकार जल्द से जल्द कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करें।
विज्ञापन


संघ की राज्य सह-सचिव सुशीला देवी, वरिष्ठ नेता राजेश कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत, उप प्रधान ज्ञानचंद, पूर्व प्रधान महेश कुमार, ग्रामीण चौकीदारों के नेता सोमदत्त ने कहा कि हरियाणा सरकार सफाई अभियान के नाम पर सफाई व दफ्तर के कर्मचारियों का भारी शोषण कर रही है। इनसे 15-15 घंटे लगातार काम लिया जा रहा है। इसके बदले न तो विश्राम दिया जा रहा है और न ही ओवर टाइम दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ के नेताओं ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार लगातार नगर पालिकाओं, नगर परिषदों, नगर निगमों व फायर के कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। समझौते में मानी गई मांगों में सफाई व सीवरमैन को नियमित भर्ती प्रक्रिया के तहत पक्का करना, पोर्टल पर लगने वाली हाजिरी पर रोक लगाना है। जींद में महर्षि वाल्मिकी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार शहरी व ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 26000, 27000 रुपये वेतन का पत्र जारी करना आदि मांगों के लिए आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed