फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cleaning work affected due to strike of contract workers

Gurugram News: ठेका कर्मियों की हड़ताल से सफाई का काम प्रभावित

Mon, 25 Sep 2023 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cleaning work affected due to strike of contract workers
आज नगर निगम अधिकारियों से मिलेंगे कर्मचारी नेता
विज्ञापन




गुरुग्राम। नगर निगम के ठेका सफाई कर्मचारी की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। इससे शहर में सफाई का काम आंशिक रूप से प्रभावित हो रहा है क्योंकि आधे कर्मचारी सफाई काम नहीं कर रहे हैं। जबकि अस्थायी और स्थायी सफाई कर्मचारी अभी काम कर रहे हैं। सोमवार को सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी नगर निगम के अधिकारियों से मिलेंगे। सफाई कर्मचारी संघ ने एलान किया है कि अगर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो मंगलवार से अस्थायी और स्थायी सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर चले जाएंगे।



नगर निगम के कुल 7 हजार सफाई कर्मचारियों में से आधे ठेका कर्मचारी हैं। 200 सफाई कर्मचारी स्थायी हैं अन्य अस्थायी सफाई कर्मचारी हैं। ठेका सफाई कर्मचारियों की इस हड़ताल को सफाई कर्मचारियों के संगठन नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ ने भी समर्थन दे दिया है। संघ के अध्यक्ष राम सिंह कहते हैं कि जिनका ठेका समाप्त किया गया है उनके लिए इंसाफ की बात होनी चाहिए। इसी के लिए संघर्ष किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed