फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Classmate shot with father licensed pistol in Gurugram

गुरुग्राम में सनसनीखेज वारदात: पिता की लाइसेंसी पिस्टल से क्लासमेट को गोली मारी, दो नाबालिग गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 03:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 09 Nov 2025 03:02 PM IST
सार

गुरुग्राम में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज घटना में दो नाबालिगों ने पुरानी रंजिश के चलते 11वीं कक्षा के अपने सहपाठी को उसके पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Classmate shot with father licensed pistol  in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI Generated

विस्तार

गुरुग्राम में देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दो नाबालिगों ने कथित तौर पर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से 11वीं कक्षा के एक सहपाठी को गोली मार दी। घायल छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ घंटों के भीतर ही दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन

गुरुग्राम में देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दो नाबालिगों ने कथित तौर पर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से 11वीं कक्षा के एक सहपाठी को गोली मार दी। घायल छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ घंटों के भीतर ही दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस को बीती देर रात सेक्टर 48 में एक लड़के को गोली लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि घायल लड़के को परिवार वाले इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले जा चुके हैं। 

पुलिस की सीन ऑफ क्राइम, एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान, घटनास्थल से एक पिस्टल, एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद हुई। इसके अतिरिक्त, कमरे के अंदर रखे एक बॉक्स से एक मैगजीन और 65 जिंदा कारतूस भी मिले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश और सुनियोजित हमला
घायल लड़के की मां ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि उनका बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ता है। बीते दिन उसके बेटे के स्कूल के दोस्त का फोन आया था और मिलने के लिए बुलाया था। लड़के की मां ने उसे जाने से मना किया था, लेकिन दोस्त ने कहा कि वह उसे लेने आ रहा है। इसके बाद, लड़के की मां ने अपने बेटे को जाने दिया।

शिकायत में बताया गया है कि उसका बेटा खेड़की दौला टोल तक गया, जहां उसे दोस्त मिला। लगभग दो महीने पहले, लड़के का उसके दोस्त के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते, दोस्त ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पीड़ित को अपने किराए के मकान में ले जाकर जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। इस शिकायत के आधार पर, पुलिस थाना सदर ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने में संलिप्त दोनों नाबालिग आरोपियों को घटना के कुछ घंटों बाद ही गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला कि पीड़ित और दोनों नाबालिग आरोपी एक ही स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र हैं।

नाबालिग आरोपियों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि लगभग दो महीने पहले आरोपी (गोली मारने वाला) का पीड़ित से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने पहले पीड़ित को बुलाया। इसके बाद, उन्होंने रास्ते में खाना-पीना खाया, फिर वे अपने एक अन्य दोस्त को लेने गए। अंत में गोली चलाने वाले आरोपी के किराए के मकान पर पहुंचे। यहीं पर आरोपी ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दिया।

पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी का पिता एक प्रॉपर्टी डीलर है और उसकी लाइसेंसी पिस्टल घर में रखी हुई थी, जिसका इस्तेमाल आरोपी ने इस गंभीर अपराध को अंजाम देने के लिए किया। घायल छात्र फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed