फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Claims failed, Gurugram roads became canals

Gurugram News: दावे हुए फेल, नहरें बन गईं गुरुग्राम की सड़कें

Tue, 02 Sep 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Claims failed, Gurugram roads became canals
जीएमडीए और नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर एक बार फिर उठे सवाल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में सोमवार को दोपहर से शाम तक हुई दो घंटे की तेज बारिश ने पूरे शहर की सड़कों को नहर सरीखा बना दिया। ड्रेनेज सिस्टम फेल होने के कारण सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया जिससे सड़कों पर वाहन फंस गए और जाम लग गया। मिनटों का सफर घंटों में तय हुआ। शाम को ऑफिस से निकले लोग रात तक घर पहुंच सके। दो घंटे में गुरुग्राम में 85 मिमी तो वजीराबाद में 116 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश और केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने गुरुग्राम में जलभराव से मुक्ति दिलाने के दावे किए थे जो धरे रह गए।
सोमवार दोपहर में हुई बारिश से सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। इनमें जयपुर-दिल्ली हाईवे के साथ सेक्टर 32, 14, 15, 4, 7, 11, 12, शीतला माता रोड, पुलिस लाइन, बस अड्डा, मियां वाली कॉलोनी, एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन, राजीव चौक और इफको चौक जैसे इलाकों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। 9 हजार करोड़ की लागत से तैयार द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी बारिश से जलभराव की समस्या देखने को मिली।
विज्ञापन



ऑटो और कैब नहीं चलीं, पानी में बंद हो गए वाहन
जलभराव के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई गाड़ियां बीच सड़क में बंद हो गईं और ट्रैफिक घंटों तक जाम रहा। मुख्य चौराहों और सर्विस लेन में पानी भरने के कारण वाहन चालक रेंग-रेंगकर सफर करने को मजबूर हो गए। ऑफिस से घर जाने के लिए ऑटो और कैब की बुकिंग नहीं हो सकी जिस वजह से लोग परेशान रहे। जाम के कारण बसें और ऑटो भी फंसे रहे जिससे शाम की जगह लोग रात तक घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री के घर के पास ही हालात खराब

बादशाहपुर से विधायक और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने दावे किए थे कि एक घंटे के अंदर बारिश का पानी निकल जाएगा लेकिन रात तक सड़कों पर पानी भरा रहा। उनके घर के पास ही पानी में सड़कें डूबी रहीं। ओल्ड गुरुग्राम जलभराव से बेहाल रहा तो मॉडल सेक्टर बनाने के दावे पर भी पानी फिर गया। सेक्टरों में पानी भरने से लोग परेशान रहे। रात तक घरों में घुसे पानी को निकालने में जुटे रहे।




इन जगहों पर जलभराव ज्यादा
सेक्टर-4, 7, 9, 9ए, 10, वजीराबाद, कादीपुर, 10 ए, 15, 15ए, 31, 38, 39, 40, 46, 55-56 और सुशांत लोक के साथ ओल्ड गुरुग्राम में बस स्टैंड, डूंडाहेड़ा, पटौदी रोड, हीरो होंडा चौक, उमंग भारद्वाज चौक, और मोहम्मदपुर झाड़सा जैसे इलाकों में भी भारी जलभराव देखने को मिला। हालत ये रही कि इन जगहों पर ऑनलाइन खाना और फास्ट फूड पहुंचाने वाली कंपनियों ने सर्विस बंद रखी। यहां ओला, उबर और रैपिडो ने भी बुकिंग नहीं की।




बारिश में बंद हुए वाहन पुलिस ने हटवाए
तेज बारिश के बीच विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों ने माता मंदिर, जैनपेक्ट चौक, हीरो होंडा चौक, राजीव चौक, मालिबु टाउन, बादशाहपुर बस स्टैंड, सिग्नेचर टावर समेत कई जगहों पर जलभराव में बंद हुए वाहनों को हटवाया। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन के निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त सत्यपाल यादव की निगरानी में बंद हुए वाहनों को धक्का देकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और जाम हटवाया।




जाम से जूझा शहर

बारिश के बाद शहर की प्रमुख सड़कों पर भारी जाम की स्थिति बनी रही। साइबर सिटी से गुजरने वाले मुख्य मार्गों, दिल्ली बॉर्डर, रेलवे रोड और ओल्ड सोहना रोड पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। मिनटों का सफर लोगों को घंटों में तय करना पड़ा। दिल्ली बॉर्डर, उद्योग विहार, ओल्ड दिल्ली रोड, सदर बाजार और सोहना चौक जैसे व्यस्त इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम की वजह से ऑफिस से घर जाने वाले कर्मचारी, स्कूली बच्चे और आम लोग बुरी तरह प्रभावित हुए।




यहां हुई बारिश

क्षेत्र बारिश

गुरुग्राम-85 मिमी
कादीपुर-94 मिमी

हरसरु-94 मिमी
वजीराबाद- 116 मिमी

बादशाहपुर 56 मिमी
सोहना- 33 मिमी

मानेसर 24 मिमी
पटौदी-13 मिमी
फर्रुखनगर-10 मिमी



आज तेज बारिश के आसार

गुरुग्राम। सोमवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 28.8 डिग्री पर आ गया तो न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है। प्रशासन ने लोगों ने अपील की है कि बारिश के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को तेज बारिश के आसार हैं। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed