{"_id":"68fcc876db86af117105882c","slug":"civil-surgeon-visits-slum-area-to-improve-health-services-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70486-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्लम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर सुधारने के लिए सिविल सर्जन ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्लम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर सुधारने के लिए सिविल सर्जन ने किया दौरा
विज्ञापन
स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच का जायजा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के विभिन्न स्लम एरिया में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर सुधारने और उनका मूल्यांकन करने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ. अलका सिंह और नोडल अधिकारी (एमटीपी) डॉ. जेपी राजलीवाल ने शुक्रवार को विभिन्न चिन्हित स्थानों का निरीक्षण किया। टीम ने विभिन्न क्षेत्रों पर जाकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी शिशु जन्म पंजीकरण से वंचित न रहे और सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर टीकाकरण सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि जिले में जन्म के समय लिंगानुपात सुधारने, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान करने और प्रसवपूर्व सेवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सिविल सर्जन ने नियमित फॉलो-अप, जनजागरूकता कार्यक्रमों और विशेष स्वास्थ्य शिविरों को और सशक्त बनाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी बच्चा या लाभार्थी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। इस दौरान टीकाकरण दर और स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई।