Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Civil Hospital timings changed, now it will open from 9 am

Gurugram News: नागरिक अस्पताल का समय बदला, अब 9 बजे से खुलेगा

Tue, 14 Oct 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital timings changed, now it will open from 9 am
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल के समय में बदलाव किया गया है। अब अस्पताल 16 अक्तूबर से सुबह 9 बजे से खुलेगा। पंजीकरण का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह निर्णय बदलते मौसम विशेषकर सर्दियों की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पहले अस्पताल का समय सुबह आठ से दो बजे तक था, जिससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को काफी परेशानी होती थी। समय में बदलाव से मरीजों को अधिक सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ भी कुछ हद तक नियंत्रित हो सकेगी। नागरिक अस्पताल प्रबंधक डॉ मनीष राठी ने बताया कि सर्दियों को देखते हुए बदलाव किया गया है। अब सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक अस्पताल का समय रहेगा। संवाद
विज्ञापन




तीन दिन बाद खुला नागरिक अस्पताल, 2700 से अधिक मरीजों का पंजीकरण
गुरुग्राम। त्योहार के चलते तीन दिन तक बंद रहने के बाद सोमवार को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। अस्पताल खुलते ही सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। कुल 2763 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रहा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार त्योहार की छुट्टियों में ओपीडी बंद होने के कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ा। जैसे ही अस्पताल दोबारा खुला, बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचे। सामान्य ओपीडी में भी लगभग 350 मरीजों को देखा गया। मरीजों में बुखार, खांसी, त्वचा संबंधी रोग और अन्य मौसमी बीमारियों की शिकायतें अधिक देखी गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed