फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Civil engineer dies after car hits divider in gurugram one man admitted in ICU

मौत कहीं भी आ सकती है: डिवाइडर से टकराई कार, आगे वाले सही सलामत; पीछे बैठे एक की मौत; दूसरा ICU में, VIDEO

Sat, 17 Jan 2026 08:24 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 17 Jan 2026 08:24 PM IST
सार

जांच अधिकारी एएसआई चंदगीराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कार चला रहे मोहित व बिलाल के बयान दर्ज किए जाएंगे, तभी इस हादसे के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। चालक के शराब पीने की बात अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Civil engineer dies after car hits divider in gurugram one man admitted in ICU
डिवाइडर से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 थाना के अंतर्गत गोल्फ कोर्स रोड पर मेट्रो स्टेशन के अंडरपास में शुक्रवार की रात को तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सिविल इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल होने पर आईसीयू में भर्ती है। सूचना मिलने पर डीएलएफ फेज-1 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

विज्ञापन

दोस्त को छोड़ने फरीदाबाद जा रहे थे सभी
मृतक की पहचान सीकर (राजस्थान) के फतेहपुर गांव निवासी अनिल के रूप में हुई है। वह उद्योग विहार स्थित एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर था और उसी कंपनी में मिथिलेश, मोहित व बिलाल भी नौकरी करते थे। शुक्रवार की रात को मिथिलेश, मोहित व अनिल अपने साथी बिलाल को होंडा सिटी कार से फरीदाबाद छोड़ने के लिए जा रहे थे। कार को मोहित चला रहा था और अनिल व मिथिलेश कार में पीछे बैठे थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी और कार जब रात करीब 1 बजे गोल्फ कोर्स रोड के अंडरपास में पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे बैठे अनिल की मौत..आगे बैठे मोहिला और बिलाल को आई मामूली चोट
चालक साइड से कार डिवाइडर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई और इस हादसे में पिछली सीट पर बैठे अनिल व मिथिलेश को गंभीर चोटें आईं। वहीं, कार चला रहे मोहित व अगली सीट पर बैठे बिलाल को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि मिथिलेश की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं, कार के एयरबैग खुलने से चालक मोहित व अगली सीट पर बैठे बिलाल को हलकी चोटें आई थीं, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया।

विज्ञापन

शराब पीने की बात नहीं आई अभी सामने
जांच अधिकारी एएसआई चंदगीराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कार चला रहे मोहित व बिलाल के बयान दर्ज किए जाएंगे, तभी इस हादसे के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। चालक के शराब पीने की बात अभी सामने नहीं आई है। वहीं, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बयान दर्ज कराने व जांच के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed