फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   civic

सम-विषम के नियमों को दुकानदार दिखा रहे ठेंगा

Wed, 02 Jun 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
civic
गुरुग्राम। प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के दौरान छूट देते हुए बाजारों को सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक खोलने के आदेश दिए हैं। जिसके अनुसार दुकानें सम-विषम नियमों के तहत खुलेंगी। वहीं नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। लेकिन सदर बाजार में दुकानदार नियमों को ठेंगा दिखाते हुए शटर के नीचे से ग्राहकों को सामान बेच रहे हैं। न तो सदर बाजार एसोसिएशन इन दुकानदारों पर रोक लगा पा रही है और न ही पुलिस टीम इनके खिलाफ कोई कार्रवाई अमल में ला रही।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के आगे खड़े रहते हैं और जब कोई ग्राहक वहां से गुजरता है, तो उसको आवाज लगाते हैं। जिसके बाद ग्राहक द्वारा सामान मांगने पर मोबाइल से दुकान के अंदर बैठे अन्य लोगों को सामान पैक करने के लिए बोल देते हैं और शटर उठाकर ग्राहक को सामान दे दिया जाता है।
विज्ञापन

वाहनों की वजह से लगा रहता है जाम
सदर बाजार में वाहनों का आवागमन हो रहा है, ऐसे में यहां पर दिन के समय कई बार जाम लगने जैसी स्थिति बन जाती है, क्योंकि सदर बाजार में सड़कों पर रेहड़ियां लगाई जाती है और लोगों का आवागमन भी रहता है। वहीं दोपहिया वाहन से बाजार आने वाले लोग सड़कों पर वाहनों को खड़ा करके खरीदारी करने में व्यस्त हो जाते हैं। ऐसे में सदर बाजार में कारों, रिक्शा, दोपहिया वाहनों के आने से जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-11- शटर उठाकर ग्राहकों का सामान देता दुकानदार।
फोटो-12- सदर बाजार में लगे जाम में फंसे वाहन चालक और राहगीर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed