फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   civic amenities

ग्रीन व्यू के आवंटियों को किराया मिलना जारी रहेगा, तय नहीं

Tue, 30 Aug 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
गुरुग्राम। सेक्टर-37 डी स्थित ग्रीन व्यू सोसाइटी के आवंटियों को एनबीसीसी ने सोसाइटी खाली करने के बाद छह महीने तक किराया देना तय किया था। बुधवार को यह छह महीने की अवधि पूरी हो रही है। आवंटियों के मुताबिक आगे किराया देने के लिए एनबीसीसी ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। जबकि आवंटियों को उनके फ्लैटों का रिफंड भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

एनबीसीसी फ्लैट की मूल रकम देने को तैयार है, जबकि आवंटी इस पैसे का ब्याज, फ्लैट की रजिस्ट्री का पैसा, इंटीरियर पर आया खर्चा आदि अन्य पैसे की भी मांग कर रहे हैं। सन 2012 में सरकार के द्वारा संरक्षित निर्माण कंपनी नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन ने ग्रीन व्यू के नाम से अपने प्रोजेक्ट को लांच किया। 18 एकड़ में फैले इस परिसर में 14 मंजिल के 7 टावर बनाए गए। इस सोसाइटी में कुल 784 फ्लैट हैं।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट लांच होने के बाद 66 लाख रुपये की कीमत के फ्लैट करीब 260 लोगों ने बुक कराए। तीन साल की देरी से सन 2018 में बुक कराने वालों को फ्लैट दे दिए गए, लेकिन इसी के साथ घटिया निर्माण की शिकायतें भी आने लगीं। इसके चलते अन्य टावरों में फ्लैट बुक ही नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने संरचनात्मक ऑडिट के बाद यहां की टावरों को रहने के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया और मार्च 2022 में सोसाइटी को पूरी तरह खाली करवा लिया गया।
आवंटियों की आरडब्ल्यूए के कोषाध्यक्ष दीपक जैन कहते हैं कि सभी आवंटियों ने आसपास किराए के फ्लैटों में शरण ली, जिसका किराया छह महीने तक एनबीसीसी दे रही है। बुधवार 31 अगस्त को यह समय सीमा समाप्त हो रही है लेकिन एनबीसीसी का रुख इसको लेकर साफ नहीं है।

अब नगर योजनाकार विभाग के निदेशक ने एनबीसीसी प्रबंधन को पत्र लिखकर जर्जर सोसाइटी गिराने का एक्शन प्लान मांगा है। इसे गिराने से पहले आसपास के इलाके को कैसे सुरक्षित रखा जाएगा, इसकी पूरी कार्ययोजना बनाकर विभाग को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed