Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   City temples decorated to welcome Kanha

Gurugram News: कान्हा के स्वागत के लिए सज गए शहर के मंदिर

Mon, 26 Aug 2024 11:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:20 AM IST
विज्ञापन
City temples decorated to welcome Kanha
आज मनाई जाएगी जन्माष्टमी, कई जगह आयोजित किए जाएंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आज जन्माष्टमी मनाई जाएगी। लल्ला के स्वागत के लिए मंदिरों को फूलों और रंगीन बत्तियों से सजा दिया गया है। झूलन और महाभोग की तैयारी है। लल्ला के बधाई गीतों के गायन की तैयारी पूरी है। इस्कॉन मंदिर, ब्रह्माकुमारी ओम शांति रिट्रीट सेंटर में सोमवार की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सेक्टर 31 स्थित श्री कृष्ण मंदिर, सेक्टर 15 पार्ट वन स्थित श्री कृष्ण मंदिर, न्यू कॉलोनी स्थित गीता भवन मंदिर बस स्टैंड स्थित गोशाला स्थित राधा कृष्ण मंदिर, कार्टरपुरी गोशाला स्थित कृष्ण मंदिर, सेक्टर चार स्थित श्री कृष्ण मंदिर, झाड़सा स्थित श्री कृष्ण मंदिर, सेक्टर 10 स्थित श्री कृष्ण मंदिर, सेक्टर 56 स्थित सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 45 और बादशाहपुर स्थित इस्कॉन मंदिरों में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी चल रही है। कुछ मंदिरों में सोमवार शाम से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएंगी। चंद्रोदय वृंदावन मंदिर द्वारा जन्माष्टमी का कार्यक्रम रजोकरी स्थित द उमराव फार्म हाउस में आयोजित किया जाएगा। यहां संगीतकार नंद लाल छांगा का संकीर्तन कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

27 अगस्त को रात 2.19 मिनट तक रहेगी अष्टमी तिथि
आचार्य पुरोहित संघ के अध्यक्ष पं. अमरचंद भारद्वाज ने कहा कि श्री नारायण के आठवें अवतार श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। रोहिणी नक्षत्र की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाने की परिपाटी रही है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि 26 अगस्त को सुबह 3.39 बजे से शुरू होकर 27 अगस्त को रात 2.19 मिनट तक रहेगी। वहीं रोहिणी नक्षत्र भी 26 अगस्त को दोपहर 3.54 से प्रारंभ होकर अगले दिन 27 अगस्त को दोपहर 3.37 बजे तक रहेगा। विद्वानों के अनुसार उदया तिथि में ही त्योहार मनाने की अधिक मान्यता है। ब्रह्मवैवर्त पुराण और अग्नि पुराण में लिखा है कि जो भक्त जन्माष्टमी का व्रत करते हैं, उनके 100 जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और अंत में वैकुंठ धाम को प्राप्त होता है। जन्माष्टमी को रात्रि के 12 बजे बाल कृष्ण स्वरूप लड्डू गोपाल को गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक कराएं। नई पोशाक पहनाएं, झूला झुलाएं, भोग में माखन मिश्री और धनिया की पंजीरी का भोग लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed