फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Citizen convenience centers will be built at ward level

Gurugram News: वार्ड स्तर पर बनेंगे नागरिक सुविधा केंद्र

Thu, 18 Apr 2024 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Citizen convenience centers will be built at ward level
शहर में 44 जगह तय, 10 केंद्र बनकर तैयार, चुनाव बाद होगी विधिवत शुरूआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डिजिटल इंडिया को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए नगर निगम वार्ड स्तर पर आधुनिक सुविधाओं से लैस नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) बनाने की तैयारी है। इन केंद्रों पर लोग शुल्क देकर ऑनलाइन कार्य करा सकेंगे। इसके तहत 44 जगहों पर सेंटर बनाए जाएंगे। दस जगहों पर इसे तैयार कर लिया गया। हालांकि इसकी शुरूआत चुनाव बाद होगी।
प्रदेश सरकार आईटी सेवाओं पर जोर दे रही है। साथ ही अधिकांश सेवाएं लोगों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने पर काम कर रही है। इसी को ध्यान में रखकर सरल केंद्र समेत अन्य सेंटर खोले गए हैं। जिससे आईटी संबंधी कार्य बेहतर तरीके से किए जा सके। लोगों का आराेप है कि सरल या अटल केंद्र के अलावा अन्य जगहों पर उन्हें प्रॉपर्टी आईडी जैसे कार्य के लिए 500 रुपये तक देने पड़ते हैं। ऐसे में सरकार का प्रयास है कि वार्ड स्तर पर सीएफसी बनाया जाए ताकि लोगों के कार्य आसानी से हो सकें।
विज्ञापन


---
दस सेंटर बनकर तैयार
लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यों का लाभ देने के लिए सीएफसी होना जरूरी है। इसके लिए नगर निगम और एचएसवीपी ने अपने-अपने क्षेत्र में कदम आग बढ़ाए हैं। सरकार की योजना है कि 15000 जनसंख्या पर एक सीएफसी खोला जाए। जहां पर आईटी संसाधन और कर्मचारी नगर निगम उपलब्ध कराएगा। इन सेंटरों पर सूचना केंद्र, वेटिंग रूम, रेस्ट रूम, बैठने के लिए आरामदायक स्थान, एसी, शौचालय समेत अन्य सुविधाएं होनी चाहिए। आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स, सीवर-पानी टैक्स, एनओसी, नक्शा, बीपीएल कार्ड, निवास प्रमाण पत्र समेत अन्य प्रकार की सेवाएं अब ऑनलाइन हो चुकी हैं। इसके लिए लोगों को संबंधित पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। पहले चरण के तहत 10 सीएफसी सेंटर बनकर तैयार भी चुके हैं। इन सेंटरों के लिए डाटा इंट्री ऑपरेटर की तैनाती के साथ ही कम्प्यूटर, फर्नीचर समेत अन्य संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्थानों पर बनेंगे सीएफसी
बसई, धनकोट, खेड़की माजरा, दौलताबाद, मौहमम्दहेड़ी, खेड़की दौला, कादीपुर, खाण्डसा, मोहम्मदपुर झाड़सा, नरसिंहपुर, गॉडौली कलां, गॉडौली खुर्द, प्वालाखुसरूपुर, धर्मपुर, गुड़गांव, सुखराली, चौमा, सरहौल, सरायअलावर्दी, कार्टरपुरी, डूण्डाहेड़ा, मौलाहेड़ा, बजघेड़ा, बाबूपुर, सिकंदरपुर घोसी, चक्करपुर, वजीराबाद, नाथुपुर, इस्लापुर, झाड़सा, ग्वाल पहाड़ी, घाटा, बलियावास, तिगरा, दरबारीपुर, बेगमपुर खटौला, पलड़ा, बादशाहपुर, फाजिलपुर, भौण्डसी, टीकरी, उल्लावास, कादरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed