फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CIA to investigate Rolls Royce accident

Gurugram News: रॉल्स रॉयस हादसे की जांच सीआईए करेगी

Sat, 26 Aug 2023 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
CIA to investigate Rolls Royce accident
रॉल्स रॉयस हादसे की जांच सीआईए करेगी
विज्ञापन

सबहेड
नूंह में हुए हादसे में रॉल्स रॉयस में सवार थे कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू

राजमार्ग प्राधिकरण का दावा - 220 किमी की रफ्तार पर थी रोल्स-रॉयस फैंटम की



राजूद्दीन जंग



नगीना। रॉल्स रॉयस हादसे की जांच अब अपराध शाखा सीआईए को सौंपी गई है। पिछले दिनों पिछले दिनों नगीना में रॉल्स रॉयस की फैंटम कार ने एक तेल के टैंकर में टक्कर मार दी। इससे टैंकर के चालक और सह चालक की मौत हो गई थी। हादसे के समय कार में कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू सवार थे। इसमें वह घायल हो गए और उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नगीना पुलिस थाना प्रभारी रतन सिंह ने कहा कि शनिवार को जांच एजेंसी के अधिकारी मौके का निरीक्षण करने पहुंचे और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जरूरी दस्तावेज जुटाए। सीसीटीवी के मुताबिक कार की गति 200 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास थी। रॉल्स रॉयस एक काफिले में थी जिसमें दस-बारह गाड़ियां थीं। सभी गाड़ियां जयपुर जा रही थीं। लेकिन रॉल्स रॉयस काफिले से अलग हो गई। लेकिन दिल्ली मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर नूंह-पिनगवां सीमा के गांव रीठट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रॅल्स रॉयस ने टैंकर को पीछे से टक्कर मारी थी। हादसे में कुबेर कंपनी के मालिक विकास मालू, उनकी महिला सहयोगी दिव्या व उनका चालक तसवीर घायल हो गए। हादसे के बाद कार पूरी तरह जल गई। दुर्घटना में टैंकर के सुपरवाइजर कुलदीप पुत्र अशोक कुमार निवासी अयोध्या व चालक रामप्रीत पुत्र राम राज अंबेडकर नगर की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि उनका एक साथी गौतम गांव उजीना बुरी तरह घायल हुआ था। नगीना पुलिस थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि 22 अगस्त को एक्सप्रेसवे पर रॉल्स-रॉयस फैंटम लग्जरी कार और टैंकर की दुर्घटना वाली फाइल एसपी नूंह के आदेश पर सीआईए नूंह को सौंप दी है।
विज्ञापन








कुबेर ग्रुप के मालिक का मेदांता में चल रहा उपचार



कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू को मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस हादसे में उनके कंधे पर चोट आई है। इसके साथ ही गाड़ी में सवार दिव्या का भी इलाज चल रहा है। नूंह पुलिस शुक्रवार को उनका बयान लेने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंची। जहां पर डॉक्टरों की ओर से मना किए जाने पर उसका बयान नहीं हो सका। गाड़ी उनका ड्राइवर तसवीर चला रहा था। 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कार दौड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




काफिले से हटकर तेज रफ्तार में निकल गई थी रॉल्स रॉयस





बीते मंगलवार को अपने काफिले के साथ जयपुर की तरफ जा रहे विकास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर उनके ड्राइवर ने गाड़ी काफिले से अलग होकर तेज रफ्तार में चलानी शुरू कर दी थी। माना जा रहा है कि गाड़ी की स्पीड़ 200 से ऊपर थी। इसी दौरान उनकी गाड़ी एक्सप्रेसवे पर टैंकर से टकरा गई। गाड़ी की स्पीड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके काफिले में शामिल गाड़ी को हादसे की जगह तक पहुंचने में करीब पांच मिनट लग गए थे।




———


सुरक्षाकर्मी टैंकर में मौजूद घायलों को छाेड़ कारोबारी को लेकर पहुंचे अस्पताल



घटनास्थल पर पांच मिनट बाद पहुंचे कारोबारी विकास के सुरक्षाकर्मी ने रॉल्स रॉयस की गाड़ी का गेट तोड़कर कारोबारी और उसके साथ दिव्या को बाहर निकला। इसके बाद वह दोनों को लेकर मेदांता अस्पताल में भर्ती करा दिया। हादसे में टैंकर में सवार तीन युवक हुए घायलों को बचाने के लिए न तो कारोबारी ने सोचा न ही उसके काफिले में मौजूद लोगों ने। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक आदमी अभी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed